Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Shreyansh Choubey




भारत एक्सप्रेस


सिलीगुड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने SSB की सीमा सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान ड्रोन, एंटी-ड्रोन सिस्टम, थर्मल इमेजिंग और AI आधारित निगरानी जैसी आधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन किया गया.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में सीमा सुरक्षा, घुसपैठ और बीएसएफ को जमीन उपलब्ध कराने के मुद्दे पर पूर्ववर्ती राज्य सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के लिए जमीन उपलब्ध कराने की लगातार अपील की थी लेकिन उनकी मांग पूरी नहीं की गई.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने के मौके पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित करेगी. इसी सिलसिले में भाजपा शनिवार को नई दिल्ली में बैठक करेगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी स्थित सेवा तीर्थ में भारत के 20 प्रमुख अंतरिक्ष स्टार्टअप्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) और संस्थापकों (फाउंडर्स) के साथ बातचीत की.

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को महाबलीपुरम, तमिलनाडु में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक की अध्यक्षता की. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि दक्षिण भारत का यह क्षेत्र देश के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण क्षेत्र है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कांग्रेस पार्टी की 'अत्यधिक तुष्टीकरण' नीति की निंदा की. उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यसमिति का 'वंदे मातरम' का केवल दो पद गाने का निर्णय विभाजन के बीज बोने वाली ऐतिहासिक भूल को दोहराने के समान है.

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपने पोस्ट के माध्यम से उन्होंने मुलाकात की जानकारी दी है.

कानपुर देहात में तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले की खुली थार के बोनट पर कुछ समर्थक चढ़ गए.

बिहार में बुनियादी ढांचे, कृषि, रोजगार, पशुपालन, सहकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए.

झारखंड भाजपा के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में हुई इस मुलाकात में झारखंड से जुड़े कई समसामयिक राजनीतिक और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा हुई.