Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Shreyansh Choubey




भारत एक्सप्रेस


उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगामी लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को पार्टी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दो दिवसीय दौरे के दौरान शुक्रवार को बनासकांठा जिले में कुल 407.56 करोड़ रुपये की लागत वाली बनास डेयरी की तीन परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. साथ ही, वे थराद और राधनपुर में दो बायो-सीएनजी संयंत्रों की आधारशिला भी रखेंगे.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात अर्नब के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से बात की और आपदा के सामने लोगों की कठिनाइयों को कम करने के लिए हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) की जीत और कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन पर निशाना साधा.

न्यू चंडीगढ़ के होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र में 28 से 31 अक्टूबर तक चार दिवसीय मॉलिक्यूलर पैथोलॉजी कार्यशाला आयोजित की जा रही है.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उत्तर प्रदेश दौरे, 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा और मौलाना अरशद मदनी के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि अमित शाह पार्टी के रणनीतिकार हैं और अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए उनके दौरे शुरू हो गए हैं.

अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशनल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने बुधवार को वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए. कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 18 प्रतिशत बढ़कर 3,682 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि पिछले साल की समान तिमाही में 3,120 करोड़ रुपए था.

बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के पिछड़ने के बाद मोकामा से विधायक अनंत सिंह ने अपनी हार स्वीकार कर ली है. उन्होंने कहा कि जनता ही मालिक और भगवान है. जनता ने जिसे वोट दिया, वह जीत गया और जिसे वोट नहीं दिया, वह हार गया.

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के चुनाव में भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है.

रिलायंस जियो की संभावित शेयर बाजार लिस्टिंग से देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों की रैंकिंग में बड़ा बदलाव हो सकता है.