Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


Short Circuit Accident: कुरुक्षेत्र के लाडवा में बन रोड पर स्थित एक बड़े इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में बीती रात भीषण आग लग गई. पिता-पुत्र पूरी रात अपनी आंखों के सामने शोरूम को जलता देखते रहे.

CEO Recruitment Controversy: 'राम मंदिर को किसी कॉर्पोरेट CEO की नहीं, बल्कि रामानंदी परंपरा के 'प्रधान राम सेवक' की आवश्यकता है. संत परंपरा में ठाकुर जी की सेवा आस्था से होती है, व्यापार से नहीं.'

KGMU Non Veg Ban: लखनऊ की प्रसिद्ध किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) ने अपने सभी हॉस्टलों में नॉन-वेजिटेरियन खाना बनाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है. हालांकि, छात्र बाहर से नॉन-वेज ऑर्डर कर सकते हैं. इस फैसले के बाद राजनीतिक और धार्मिक गुरुओं के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है.

Sonam Wangchuk Hunger Strike: NEET परीक्षा विवाद को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर 18 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की सेहत लगातार बिगड़ रही है. इस बीच ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने उनकी जान को कीमती बताते हुए भावुक अपील की है और खुद जाकर उनका अनशन तुड़वाने की बात कही है.

Iran Trump Warning: ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने एक मिसाइल पर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम सीधा और कड़ा संदेश चस्पा किया है. इस स्टिकर संदेश में अमेरिका के दावों को खारिज करते हुए उन्हें झूठा करार दिया गया है.

Rahul Gandhi Social Justice: 2029 की चुनावी जंग के लिए कांग्रेस ने अभी से बिसात बिछानी शुरू कर दी है. पार्टी संगठन में हुए इस बड़े फेरबदल में जहां संघर्ष करने वाले नेताओं को तरजीह मिली है, वहीं कई राज्यों के पुराने शक्ति केंद्रों का प्रभाव कम कर दिया गया है.

Sheikh Hasina Surrender: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिसंबर तक स्वदेश लौटने और सरेंडर करने के दावे पर ICT ने सख्त रुख अपनाया है. ट्रिब्यूनल का कहना है कि प्रत्यर्पण के बाद हसीना को सीधे जेल भेजा जाएगा, क्योंकि उन्हें पहले ही मौत की सजा सुनाई जा चुकी है.

Devdas Box Office Collection: संजय लीला भंसाली की ऐतिहासिक फिल्म 'देवदास' के 24 साल पूरे होने पर स्टारकास्ट की फीस को लेकर दिलचस्प आंकड़े सामने आए हैं. जानिए पारो और चंद्रमुखी में से किसे तगड़ी रकम मिली थी.

MCX Gold Rate: सोने की कीमतों में रिकॉर्ड ऊंचाई से 27% की बड़ी गिरावट आ चुकी है और एक्सपर्ट्स का मानना है कि भारतीय बाजार में यह ₹20,000 प्रति 10 ग्राम तक और सस्ता हो सकता है. डॉलर की मजबूती और मिडिल ईस्ट संकट के बीच निवेशकों के लिए सोने में खरीदारी का यह एक बड़ा मौका साबित हो सकता है.

PM Modi Jind Visit: पीएम नरेंद्र मोदी आगामी 17 तारीख को जींद में भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत करने आ रहे हैं. कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के मुताबिक, पीएम के स्वागत के लिए सीएम नायब सैनी की अध्यक्षता में पूरे हरियाणा में हफ्ते भर का स्वच्छता अभियान शुरू किया गया है.