Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


Saryu River Beer Party: राम नगरी अयोध्या के गुप्तारघाट पर मां सरयू की अविरल धारा के बीचों-बीच नाव पर बैठकर बीयर और मटन पार्टी करने का एक शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिससे श्रद्धालुओं की आस्था को गहरी ठेस पहुंची है.

UP Police Encounter: बलिया के बैरिया इलाके में स्वाट सर्विलांस और स्थानीय पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई. पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसके 4 साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Chennamma Deve Gowda Passes Away: पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का 85 साल की उम्र में बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में निधन हो गया. वह पिछले कुछ दिनों से सांस की तकलीफ के कारण आईसीयू में भर्ती थीं.

Historical Cannon Stolen: शिवपुरी के ऐतिहासिक नरवर किले से 25-30 हथियारबंद बदमाश क्रेन और ट्रक की मदद से 500 साल पुरानी, 3000 किलो वजनी अष्टधातु की तोप लूट ले गए. बंदूक की नोक पर सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाकर दी गई इस वारदात के बाद पुलिस को अंतरराष्ट्रीय एंटीक तस्करों पर शक है.

Nawada Liquor Seized: नवादा में उत्पाद विभाग ने गोविंदपुर चेक पोस्ट पर एक पिकअप वैन से ₹10 लाख की अवैध विदेशी शराब बरामद की है. तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए शराब को अंडे के कार्टनों में छिपाया था. मौके से झारखंड के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Mau Parrot Missing: आगरा में डेढ़ साल से परिवार के बेटे की तरह रह रहा तोता 'माऊ' अचानक लापता हो गया है. गमगीन परिवार ने उसे ढूंढने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है और शहरभर में होर्डिंग्स लगवाए हैं.

Madhya Pradesh Politics: दतिया विधानसभा उपचुनाव में पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद कांग्रेस हमलावर है. जीतू पटवारी और फूल सिंह बरैया ने बीजेपी पर ब्राह्मण विरोधी होने और नरोत्तम मिश्रा की 'राजनीतिक हत्या' करने का आरोप लगाते हुए सियासी पारा बढ़ा दिया है.

Drunk Man Drama: हापुड़ की देवनंदनी पुलिस चौकी में एक शराबी ने घुसकर जमकर उत्पात मचाया। उसने दरोगा की टोपी पहन ली, जरूरी सरकारी कागजात फाड़ दिए और खुद को अंदर बंद कर लिया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे काबू किया।

Crocodile Attack Case: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां सरयू नदी के किनारे हाथ-पैर धो रहे 12 वर्षीय सुनील सिंह को एक विशालकाय मगरमच्छ ने अपना शिकार बना लिया. मगरमच्छ बच्चे को गहरे पानी में खींच ले गया और उसे बार-बार उछालकर पटकने के बाद निगल गया.

Bhojpur Crime: आरा के श्रीनगर भकुरा गांव से रिश्तें को शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां भाभी पर टिप्पणी करने को लेकर दो भाइयों में विवाद हो गया, जिसके बाद बड़े भाई ने छोटे भाई को गोली मार दी.