Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Shyamdatt Chaturvedi


श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

भारत एक्सप्रेस


Donald Trump Marine One: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मिलिट्री हेलीकॉप्टर 'मरीन वन' वॉशिंगटन नेशनल एयरपोर्ट के पास एक कमर्शियल पैसेंजर विमान के बेहद करीब आ गया. NTSB ने इस 'लॉस ऑफ सेपरेशन' मामले की जांच शुरू कर दी है.

उत्तर प्रदेश विधानसभा में बहुजन समाज पार्टी (BSP) के एकमात्र विधायक और बलिया की रसड़ा सीट से लगातार तीन बार जीतने वाले उमाशंकर सिंह का कैंसर से निधन हो गया है. जानिए उनके 'गरीबों के मसीहा' बनने और राजनीतिक सफर की पूरी कहानी.

तीन राज्यों में हुए उपचुनाव के बाद सियासी खलबली मची हुई है. दतिया को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सीएम मोहन यादव को पत्र लिख श्वेतपत्र की मांग की. उधर बांकीपुर नतीजों पर JDU विधायक अनंत सिंह ने जनता की नाराजगी पर बड़ा बयान दिया है.

भोजपुरी फिल्म 'कवन कसूर' का गाजीपुर के ग्रैंड पैलेस होटल में भव्य प्रीमियर आयोजित हुआ. इसमें 'भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के CMD उपेंद्र राय ने साफ-सुथरे भोजपुरी सिनेमा को लेकर बड़ा संदेश दिया.

Mark Zuckerberg Parliamentary Committee: पीएम मोदी का वीडियो फेसबुक से 5 घंटे हटने का मामला अब गरमाने लगा है. संसदीय समिति अध्यक्ष निशिकांत दुबे ने मार्क जुकरबर्ग से व्यक्तिगत माफी की मांग की है. वहीं कुछ सदस्यों ने की कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

Air India flight turbulence: फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2379 में अचानक डरावना टर्बुलेंस हुआ. हवा में विमान की ऊंचाई अचानक बदल गई, जिससे कई यात्रियों और क्रू मेंबर्स को चोटें आईं. दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग के बाद घायलों को मेडिकल फैसिलिटी ले जाया गया है.

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज के प्रशांत किशोर ने भाजपा को 19,324 वोटों से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की. जानिए उम्मीदवार बदलने से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक वे 10 बड़े कारण जिन्होंने यह कमाल किया.

Ayodhya medical College Note Case: अयोध्या के राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में मिले संदिग्ध हस्तलिखित नोट मामले की जांच बलरामपुर तक पहुंच गई है. अयोध्या पुलिस ने हिरासत में लिए गए पैरामेडिकल छात्र सरफराज के घर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की है. जानिए क्या है पूरा मामला?

Mokama Clash News: मोकामा के दरियापुर चौक पर भड़का खूनी संग्राम सामने आया है. 'पंचायत' के बहाने बुलाकर रॉड और लाठी-डंडों से किया जानलेवा हमला किया गया है. पूर्व मुखिया और चौकीदार के गुटों में भिड़ंत से 8 घायल, 2 की हालत नाजुक है.

Keshav Prasad Maurya madrasa remark: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के मदरसों को लेकर दिए बयान 'मदरसे आतंकवादियों को पैदा करने की फैक्ट्री हैं' पर सूबे की राजनीति गरमा गई है. उन्होंने अपने बयान में आखिर पाकिस्तान की जिक्र क्यों किया?