Bharat Express DD Free Dish

Shyamdatt Chaturvedi


श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

भारत एक्सप्रेस


BJP Organizational Changes 2026: भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और त्रिपुरा के प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं. केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली और केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब बीजेपी की कमान मिली है.

Bakrid Goat Pig Controversy: बकरीद से पहले मुंबई सटे मीरा रोड (ठाणे) के सृष्टि कॉम्प्लेक्स में कुर्बानी के बकरों को लेकर भारी बवाल हो गया. विरोध में हिंदू संगठनों ने सोसाइटी में सूअर घुसाने की कोशिश की. गोदी में सूअर लेकर भागते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल है. इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है.

Asaram Bapu High Court verdict: राजस्थान के जोधपुर हाईकोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आसाराम की उम्रकैद की सजा को यथावत रखा है. हालांकि, उन्हें गैंगरेप के आरोप से मुक्त कर दिया गया है. मामले में सह-आरोपी शिल्पी और शरतचंद को बरी कर दिया गया है.

West Bengal 3D Policy: पश्चिम बंगाल में सरकार के 'डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट' अभियान के बाद अवैध बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं का 'उल्टा पलायन' शुरू हो गया है. उत्तर 24 परगना के हाकिमपुर चेकपोस्ट पर भारी भीड़ जमा है. राज्य के सभी जिलों में डिटेंशन सेंटर बनाए जा रहे हैं.

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में मनीष मिश्रा की संस्था 'पहल' के आयोजन में 2500 महिलाओं ने एक साथ पारंपरिक 'सोहर' गाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया है. इस महाकुंभ में गृहमंत्री अमित शाह को देश को नक्सल मुक्त बनाने के लिए धन्यवाद भी दिया गया.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देश की सीमाओं को अभेद्य बनाने के लिए 3 हफ्तों के महा-दौरे पर हैं. 'स्मार्ट बॉर्डर प्रोजेक्ट', 'वाइब्रेंट विलेजेस' और 29 मई को गुजरात के बेहद संवेदनशील 'हरामी नाला' के दौरे से दुश्मनों की नींद उड़ गई है.

Bilaspur Wife cuts husband private part: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर (चकरभाठा) में एक पत्नी ने अवैध संबंध के शक में आधी रात को अपने पति का प्राइवेट पार्ट हंसिए से काट दिया. खून से लथपथ राजमिस्त्री पति को गंभीर हालत में सिम्स (SIMS) अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है.

Jagadguru Rambhadracharya On Charandas Mahant: छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य और धीरेंद्र शास्त्री को बीजेपी का प्रचारक बताया. इसके जवाब में रामभद्राचार्य ने व्यासपीठ से महंत को खुली चुनौती देते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है.

Quad meeting New Delhi 2026: नई दिल्ली में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्रियों की क्वाड (Quad) बैठक संपन्न हुई. इंडो-पैसिफिक में निगरानी, फिजी में पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और ऊर्जा सुरक्षा को लेकर बड़े फैसले लिए गए, जो चीन के समुद्री दबदबे को सीधी चुनौती देंगे.

Muzaffarnagar mob violence: मुजफ्फरनगर की वसुंधरा कॉलोनी में कपड़े बेचने गए दो मुस्लिम फेरीवालों (चाचा-भतीजे) को देर रात संदिग्ध मानकर भीड़ ने बेरहमी से पीट दिया. पुलिस ने लहूलुहान हालत में दोनों को अस्पताल पहुंचाया.