Swati Pandey
भारत एक्सप्रेस
छाले पड़ें या थम जाएं कदम, नहीं टूटेगी आस्था! अयोध्या में शुरू हुई 14 कोसी परिक्रमा
Ayodhya Parikrama: अयोध्या में मंगलवार रात 1:21 बजे 14 कोसी परिक्रमा का शुभारंभ हुआ. मुहूर्त से पहले ही लाखों श्रद्धालु 42 किलोमीटर लंबे परिक्रमा मार्ग पर नंगे पांव निकल पड़े. रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन के बाद भक्तों ने परिक्रमा शुरू की. भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात के विशेष इंतजाम किए हैं.
पहली बेटी के बाद अब नन्हे मेहमान का इंतजार! कियारा के बेबी शावर की चर्चा, वायरल केक ने बढ़ाई हलचल
Kiara Advani Baby Shower: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच एक्ट्रेस के गुपचुप बेबी शावर की खबरें सामने आ रही हैं. कियारा की इंस्टाग्राम स्टोरी में दिखे केक पर गुलाबी फूल ने फैंस का ध्यान खींचा है.सोशल मीडिया पर बेबी के जेंडर रिवील को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं.
बुधनी में खूनी खेल! एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या, सुबह घर में मिली पति-पत्नी और बेटे की लाशें
Budhni Triple Murder Case: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी के वार्ड-12 में बुधवार सुबह एक घर से पति-पत्नी और उनके 24 वर्षीय बेटे के शव मिले. शुरुआती जांच में तीनों के सिर पर चोट के निशान मिले हैं. पुलिस को आशंका है कि मंगलवार रात तीनों की हत्या की गई.
बटुकेश्वर दत्त की जयंती पर अमित शाह ने किया नमन, भगत सिंह के साथ असेंबली में बम फेंक अंग्रेजी हुकूमत को दी थी चुनौती
Batukeshwar Dutt Jayanti: गृह मंत्री अमित शाह ने महान क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके साहस व बलिदान को याद किया. अमित शाह ने कहा कि कालापानी की यातनाएं भी बटुकेश्वर दत्त का हौसला नहीं तोड़ सकीं. भगत सिंह के साथ उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी थी.
रोमानिया से भारत लाया जा रहा यूक्रेनी नागरिक, 11% साप्ताहिक रिटर्न का लालच देकर की थी करोड़ों की ठगी
Oleksandr Zapichenko Extradition: CBI ने ED, विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय के सहयोग से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में वांटेड यूक्रेनी नागरिक ओलेक्जेंडर जापिचेंको का रोमानिया से प्रत्यर्पण कराया. आरोपी पर 6 से 11 फीसदी साप्ताहिक रिटर्न का लालच देकर निवेश जुटाने, हवाला के जरिए रकम ट्रांसफर करने और निवेशकों के पैसे को USDT क्रिप्टोकरेंसी में बदलने का आरोप है.
दिल्ली का ‘शीश महल’ अब आम जनता के लिए खुलेगा, टिकट और बुकिंग को लेकर जल्द होगा बड़ा ऐलान; पहले मीडिया करेगी सैर
Sheesh Mahal Open for Public: दिल्ली सरकार ने विवादित 'शीश महल' को आम लोगों के लिए खोलने का फैसला किया है. मंत्री प्रवेश वर्मा के मुताबिक, पहले इसे स्टेट गेस्ट हाउस बनाने की योजना थी. आम जनता से पहले मीडिया को बंगले का दौरा कराया जाएगा. टिकट, ऑनलाइन बुकिंग और प्रवेश की तारीख को लेकर सरकार जल्द जानकारी जारी करेगी.
छठ महापर्व 2026: आस्था के महापर्व पर सुरक्षा और सुविधाओं का खास इंतजाम, 12,806 घाटों पर तैनात रहे गोताखोर
Bihar Chhath Puja 2026: बिहार में छठ महापर्व 2026 शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. राज्य के 12,806 घाटों पर गोताखोर और आपदा मित्र तैनात किए गए, जबकि 377 संवेदनशील घाटों पर SDRF-NDRF की टीम मुस्तैद रही. पटना में शौचालय, चेंजिंग रूम, वॉच टावर और लेजर शो जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पैतृक गांव में परिवार के साथ उगते सूर्य को अर्घ्य दिया.
NCR में AQI अचानक क्यों हो गया कम? जानें जुर्माने और पराली जलाने के 6,433 मामलों का असर
NCR AQI Improvement: पंजाब में 16 नवंबर 2026 तक पराली जलाने की 6,433 घटनाएं दर्ज हुई हैं, जबकि धान की 98.50% कटाई पूरी हो चुकी है. प्रशासन ने 2,252 मामलों में 1.12 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया और 1,971 FIR दर्ज की हैं. जानें NCR के AQI पर इसका कितना असर पड़ा.
पंजाब में पराली जलाने की 6,433 घटनाएं दर्ज, 1.12 करोड़ का जुर्माना; 98.50% धान की कटाई पूरी
Punjab Stubble Burning: पंजाब में 16 नवंबर 2026 तक पराली जलाने की 6,433 घटनाएं दर्ज हुई हैं, जबकि धान की 98.50% कटाई पूरी हो चुकी है. प्रशासन ने 2,252 मामलों में 1.12 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है और 1,971 FIR दर्ज की हैं. फिरोजपुर में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं.
कभी सब्जी के लिए तरसी, मां के ताने ने बदली किस्मत; आज जापान में कमा रही 1 लाख रुपये महीना!
Aman Apang Japan Story: अरुणाचल प्रदेश की अमन अपांग ने बचपन की गरीबी को अपनी ताकत बनाया और जापान में अपनी पहचान बनाई.- आज वह जापान में नौकरी के साथ हर महीने करीब एक लाख रुपये कमा रही हैं.







