Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026




भारत एक्सप्रेस


UP Police SI Vacancy: यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर के 3212 पदों पर भर्ती का नोटिस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे UPPRPB ने फर्जी और भ्रामक बताया है. बोर्ड ने अभ्यर्थियों को अफवाहों से बचने और नई भर्ती से जुड़ी आधिकारिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर नजर रखने की सलाह दी है.

Alia Bhatt Reaction: आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर को ‘रेड फ्लैग’ कहकर ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया है और अपनी शादी पर हो रही नेगेटिव टिप्पणियों पर नाराजगी जताई है. एक्ट्रेस ने कहा कि उनके रिश्ते की सच्चाई सिर्फ उन्हें और रणबीर को पता है. उन्होंने लोगों को निजी जिंदगी में दखल न देने की सलाह भी दी.

Delhi Winter Shopping: सर्दियों में जैकेट, स्वेटर और हुडी खरीदने के लिए दिल्ली के सरोजिनी नगर, लाजपत नगर और जनपथ समेत 5 बाजार बेहतरीन विकल्प हैं. इन बाजारों में कम बजट में ट्रेंडी विंटर वियर की खरीदारी कर सकते हैं, मोलभाव करके अपने पैसों में ज्यादा शॉपिंग का फायदा उठाएं.

Newborn Incident: बिहार के नवादा में सदर अस्पताल से करीब 300 मीटर दूर एक नवजात को कुत्तों के झुंड ने नोच लिया. वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं.

Begusarai Husband Murder Case: बेगूसराय में धीरज राय की हत्या के मामले में पुलिस ने पत्नी डोली और उसके कथित प्रेमी मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद शव गंगा नदी में फेंक दिया गया. चोरी हुए ट्रैक्टर की जांच के दौरान इस हत्याकांड का खुलासा हुआ. मृतक के दो मासूम बच्चे अब परिवार के अन्य सदस्यों के पास रह रहे हैं.

Sambhal Harihar Mandir Padyatra: संभल में ऋषि राज गिरी महाराज के नेतृत्व में निकली हरिहर मंदिर पदयात्रा के दौरान पुलिस और श्रद्धालुओं के बीच धक्का-मुक्की हुई. प्रशासन ने यात्रा की अनुमति नहीं दी थी. संभावित भीड़ को देखते हुए 19 मजिस्ट्रेट, पांच सीओ, सात थानों की पुलिस, पीएसी और आरआरएफ तैनात की गई थी.

NHAI Motor Insurance Renewal: NHAI ने मोटर इंश्योरेंस रिन्यूअल को लेकर वाहन मालिकों को भेजे जा रहे SMS पर सफाई दी है. ये मैसेज केवल जागरूकता अभियान का हिस्सा हैं. प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि इन SMS का टोल प्लाजा पर चालान या जुर्माना लगाने से कोई संबंध नहीं है.

Tulsi Vivah 2026: तुलसी विवाह का पर्व 21 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा. इस दिन भगवान शालिग्राम और माता तुलसी का विवाह पूरे विधि-विधान से कराया जाता है. गन्ने का मंडप, सोलह श्रृंगार, शालिग्राम की बारात और सात फेरों समेत इस पर्व में पांच खास परंपराएं निभाई जाती हैं.

GTA 6 Launch:13 साल के लंबे इंतजार के बाद GTA 6 लॉन्च हो गया है. गेम की दीवानगी बॉलीवुड तक पहुंच गई है और कार्तिक आर्यन ने 'GTA VI Glitch' पोस्ट शेयर कर इंटरनेट पर हलचल मचा दी है. अभिनेता की तस्वीरों में गेमिंग कंट्रोलर, हेलीकॉप्टर और वाइस सिटी जैसा अंदाज देखने को मिला. भारत में गेम की शुरुआती कीमत 5,999 रुपये है.

EPFO Pension Update: EPFO की आज होने वाली CBT बैठक में EPS-95 की न्यूनतम मासिक पेंशन बढ़ाने के प्रस्ताव पर चर्चा होने की उम्मीद है. मौजूदा न्यूनतम पेंशन ₹1,000 से बढ़ाकर ₹3,000 करने की अटकलें हैं, हालांकि सरकार की ओर से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.