Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026




भारत एक्सप्रेस


Sawan Vrat Diet Tips: सावन के व्रत के दौरान सही खानपान अपनाकर कमजोरी, एसिडिटी और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है. जानिए व्रत में कौन-सी चीजें खाना फायदेमंद है, किन खाद्य पदार्थों से परहेज करना चाहिए और हेल्दी डाइट टिप्स.

Mangi Maqbara: फतेहपुर के चर्चित मंगी मकबरा विवाद में कोर्ट ने मकबरा पक्षकार अबू हरेरा की रेस्टोरेशन याचिका खारिज कर दी है. पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने इसे हिंदू पक्ष की पहली जीत बताया, जबकि मूल भूमि स्वामित्व का टाइटल सूट अब भी कोर्ट में लंबित है.

Kanwar Yatra: बुलंदशहर के रामघाट से दो सगे भाई कृष्णा और भूदेव 95 वर्षीय दादाजी हरीशचंद्र को कांवड़ में बैठाकर पैदल वृंदावन के लिए रवाना हुए. अलीगढ़ में उनकी अनोखी कांवड़ यात्रा का श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया और दोनों पोतों की सेवा भावना को कलयुग के श्रवण कुमार की मिसाल बताया.

ICAR Pigeon Pea Genome Sequencing: आईसीएआर (ICAR) के वैज्ञानिकों ने पहली बार अरहर (तुअर) दाल का 100% जीनोम सफलतापूर्वक सीक्वेंस कर बड़ी वैज्ञानिक उपलब्धि हासिल की है. इस खोज से जलवायु-प्रतिरोधी, रोगरोधी और अधिक पैदावार देने वाली नई किस्में विकसित होंगी, जिससे दाल उत्पादन और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा.

Assam Guwahati Tezpur Highway Project: केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (CCEA) ने असम में गुवाहाटी-तेजपुर 4-लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड हाईवे परियोजना को मंजूरी दे दी है. ₹8,970.20 करोड़ की इस परियोजना से ट्रैफिक जाम कम होगा, यात्रा का समय घटेगा और पूर्वोत्तर में व्यापार, पर्यटन व कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा.

Manoj Tiwari Shiv Bhajan: प्रसिद्ध गायक, अभिनेता और राजनेता मनोज तिवारी ‘मृदुल’ का नया शिव भजन ‘महादेव की कृपा है’ रिलीज हो गया है। गाने में मनोज तिवारी जोगी के किरदार में नजर आ रहे हैं. वेब म्यूजिक (Wave Music) के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस भक्ति गीत को शिव भक्तों का खूब प्यार मिल रहा है.

Shahdol Chicken Dispute Murder: मध्यप्रदेश के शहडोल में ₹500 के चिकन को लेकर हुए विवाद ने परिवार को उजाड़ दिया. बेटे के हमले में पिता की मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हैं. जयसिंहनगर थाना पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर हत्या और जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Preeti Pawar Gold Medal: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाज प्रीति पवार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता. उन्होंने वजन नियंत्रित करने की चुनौती, मुकाबले की तैयारी और एशियन गेम्स के लक्ष्य पर खुलकर बात की.

चूरू के सुजानगढ़ स्थित राजकीय फतेहपुरिया मातृ एवं शिशु अस्पताल में छत का प्लास्टर गिरने से महिला घायल हो गई. जर्जर भवन को लेकर पहले से शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर अस्पताल प्रशासन और विभाग की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं.

Achleshwar Mahadev Temple: सावन के पवित्र महीने में मध्य प्रदेश का अचलेश्वर महादेव मंदिर श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का केंद्र बना हुआ है. मान्यता है कि यहां सावन के दौरान नाग देवता के दर्शन होते हैं, जिसके चलते बड़ी संख्या में भक्त जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं.