Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026




भारत एक्सप्रेस


2BHK Flat 154 Rupees: चीन के हेइलोंगजियांग प्रांत के हेगांग शहर में एक शख्स ने अलीबाबा ऑक्शन पर महज 11 युआन यानी करीब 154 रुपये की बोली लगाकर 2BHK फ्लैट खरीद लिया. फ्लैट की अनुमानित बाजार कीमत करीब 5.6 लाख रुपये है, लेकिन खरीदार को रजिस्ट्रेशन और सरकारी टैक्स के रूप में करीब 28 हजार रुपये अतिरिक्त देने होंगे.

Chhath Puja 2026: छठ महापर्व पर बिहार और पूर्वांचल लौटने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. मुंबई से पटना की फ्लाइट का किराया 60 हजार रुपये तक पहुंच गया है. ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है. यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 103 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने की व्यवस्था की है.

Chhath Puja 2026: छठ पूजा में ठेकुआ और कसार के साथ गुड़ के पुए भी प्रसाद के रूप में खास जगह रखते हैं. इन्हें गेहूं के आटे, गुड़, सूजी और सौंफ से आसानी से बनाया जा सकता है. गुड़ की मिठास और इलायची-सौंफ की खुशबू से भरपूर पुए बनाने की आसान विधि जानें और इस छठ पूजा पर घर में तैयार करें स्वादिष्ट पारंपरिक प्रसाद.

Sleep Apnea Fatty Liver Connection: रात में तेज खर्राटे लेना, सोते समय बार-बार सांस रुकना और पर्याप्त नींद के बाद भी थकान रहना ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया के संकेत हो सकते हैं. रिसर्च के मुताबिक, स्लीप एपनिया का संबंध ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस, इंसुलिन रेजिस्टेंस और फैटी लिवर के बढ़ते जोखिम से हो सकता है.

DU PhD Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तारीख बदल दी है। अब परीक्षा 14 नवंबर के बजाय 21 नवंबर 2026 को आयोजित होगी. छठ महापर्व और छात्रों की मांग को देखते हुए परीक्षा एक सप्ताह आगे बढ़ाई गई है. चार वर्षीय ग्रेजुएशन करने वाले पात्र उम्मीदवारों के लिए यह परीक्षा महत्वपूर्ण है.

UP Roadways Record: दिवाली के दौरान 6 से 11 नवंबर तक यूपी रोडवेज की बसों में 1 करोड़ से अधिक यात्रियों ने सफर किया, जो पिछले वर्षों के मुकाबले रिकॉर्ड है. छठ पर्व पर 13 से 17 नवंबर तक अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी. बसों के संचालन पर कर्मचारियों को ₹400 प्रतिदिन विशेष प्रोत्साहन भी मिलेगा.

Yuge Yugeen Bharat Museum Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली के नॉर्थ और साउथ ब्लॉक परिसर में 'युगे युगीन भारत म्यूजियम' के विकास को मंजूरी दी है। इसे डिस्प्ले एरिया के लिहाज से दुनिया का सबसे बड़ा संग्रहालय बनाने की योजना है. म्यूजियम में देशभर से चुनी गई करीब 18 लाख कलाकृतियों के जरिए भारत की हजारों साल पुरानी सभ्यता, कला और ज्ञान परंपराओं को प्रदर्शित किया जाएगा. इसी कैबिनेट बैठक में रबी सीजन 2026-27 के लिए 62,370 करोड़ रुपये की खाद सब्सिडी भी मंजूर हुई है.

CII Partnership Summit 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 12 नवंबर को विशाखापत्तनम में 31वें CII पार्टनरशिप समिट 2026 के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. इसके बाद वे वीमेन एंड ग्रोथ समिट 2026 में भी हिस्सा लेंगे. मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू अमित शाह से राज्य के मुद्दों पर चर्चा करेंगे. वहीं, चिराग पासवान और प्रह्लाद जोशी के साथ खाद्य प्रसंस्करण इकाइियों और अन्य विकास संबंधी विषयों पर बैठक करेंगे.

PM Modi Fertiliser Subsidy: पीएमओ इंडिया ने जानकारी दी कि रबी 2026-27 के लिए गैर-यूरिया उर्वरक सब्सिडी आवंटन बजट अनुमान से 92% अधिक हो गया है. जानिए DAP और NPKS खाद की कीमतों पर इसका असर.

Ladli Behna Yojana 42nd installment: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 नवंबर को शिवपुरी के पिछोर से लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त के रूप में ₹1,831.77 करोड़ ट्रांसफर करेंगे. जानिए इस योजना को और इससे जुड़ा पात्रता का विवरण.