Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026




भारत एक्सप्रेस


PM Modi Council of Ministers meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 नवंबर को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. पिछले 12-13 वर्षों में 50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने और नई योजनाओं पर होगी चर्चा.

Pm Modi Philippines Bilateral Meeting Manila 2026: मनीला दौरे पर PM मोदी मेजबान फिलीपींस के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा- रणनीतिक साझेदारी व ब्रह्मोस समझौते के तहत रक्षा सहयोग के लिए भारत प्रतिबद्ध है.

Lucknow Chhath Puja 2026 Preparation: छठ पूजा 2026 को लेकर लखनऊ नगर निगम ने गोमती नदी के 110 घाटों पर तैयारियां पूरी कर ली हैं. सभी आठ जोनों के 47 प्रमुख और 63 छोटे घाटों पर सफाई, सजावट, रोशनी और पेयजल की व्यवस्था की गई है.पर्यावरण संरक्षण के लिए हर घाट पर अर्पण कलश लगाए गए हैं. सफाई मित्रों की तैनाती के साथ छठ पर्व को जीरो वेस्ट तरीके से मनाने की तैयारी है.

Sam Pitroda on PM Modi: कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें दयालु, स्नेही और मेहनती बताया. उन्होंने कहा कि मोदी के साथ उनके व्यक्तिगत संबंध अच्छे हैं और वह उनका सम्मान करते हैं. पित्रोदा ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री से व्यक्तिगत विरोध नहीं है, लेकिन उनकी विचारधारा और दुनिया को देखने के नजरिये से असहमति है. कुमार विश्वास पर भी उन्होंने कहा कि वह उन्हें नहीं जानते.

Sam Pitroda Praises PM Modi: कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दयालु, स्नेही, मेहनती और अच्छा वक्ता बताया. उन्होंने कहा कि मोदी उनके गुजराती मित्र हैं और उनके बीच व्यक्तिगत संबंध अच्छे हैं. पित्रोदा ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व का सम्मान करने के बावजूद उनकी विचारधारा और दुनिया को देखने के नजरिये से असहमति है. पीएम मोदी ने भी पित्रोदा और उनके परिवार को दीपावली की शुभकामनाएं दीं.

PM Modi Manila Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 से 18 नवंबर तक फिलीपींस के मनीला जाएंगे. 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, उनका जोर भारत की 'एक्ट ईस्ट' नीति और आसियान देशों के साथ 122 अरब डॉलर के व्यापार और प्रवासी भारतीयों से संवाद पर रहेगा.

Fertilizer Subsidy 2026: केंद्र सरकार ने रबी सीजन 2026-27 के लिए फॉस्फेटिक और पोटाश (P&K) उर्वरकों पर 62,370.02 करोड़ रुपये की सब्सिडी को मंजूरी दी है, जो पिछले सीजन से 24,417.73 करोड़ रुपये अधिक है. डीएपी और एनपीकेएस समेत सभी P&K खादों पर 1 अक्टूबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक सब्सिडी मिलेगी. अमित शाह ने किसानों को किफायती दरों पर खाद उपलब्ध कराने के फैसले की सराहना की.

Train Viral Video: भारतीय रेलवे के थर्ड AC कोच में एक परिवार ने मिडिल बर्थ पर अखबार बिछाकर सैंडविच बनाना शुरू कर दिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक महिला सैंडविच तैयार करती दिख रही है, जबकि दूसरी आलू छीलने और टमाटर काटने में व्यस्त है. इस अनोखे जुगाड़ पर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

Swachh Survekshan 2025: स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 की ‘सुपर स्वच्छ लीग’ में नवी मुंबई ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि सूरत दूसरे और विजयवाड़ा तीसरे नंबर पर रहे. NDMC ने 50 हजार से 3 लाख आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देश का दूसरा सबसे स्वच्छ शहर बनने का गौरव हासिल किया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेताओं को सम्मानित किया.

UP Police Constable: भाजपा सरकार ने यूपी पुलिस के 2025 बैच के उन उपनिरीक्षकों से आठ लाख रुपये के बॉन्ड की वसूली माफ करने का फैसला लिया है, जो पहले सिपाही के पद पर तैनात थे.सिपाही प्रशिक्षण बीच में छोड़कर दरोगा बनने वाले जवानों को अब बॉन्ड की रकम जमा नहीं करनी होगी. सरकार के इस फैसले से उन्हें बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी.