Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026




भारत एक्सप्रेस


Akhilesh Yadav Ayodhya Controversy: यूपी के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव के अयोध्या को वैश्विक आध्यात्मिक राजधानी बनाने के दावे पर तीखा हमला बोला. राजभर ने सपा सरकार के पुराने कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाने का आरोप लगाया और मंदिर में भी नमाज पढ़वाने की टिप्पणी की.

Air Pollution Alert: वायु प्रदूषण सिर्फ फेफड़ों ही नहीं, बल्कि दिल और रक्त वाहिकाओं को भी नुकसान पहुंचा सकता है. PM2.5 के संपर्क से हाई BP, हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है. जवान और फिट लोग भी इसके प्रभाव से सुरक्षित नहीं हैं. जानिए AQI चेक करने और दिल को प्रदूषण से बचाने के जरूरी उपाय.

Andaman Tourism: अंडमान के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने द्वीप समूह को भारत की आर्थिक तरक्की का केंद्र बनाने की संभावनाएं जताईं और पर्यटन विस्तार पर जोर दिया. अंतरराष्ट्रीय उड़ानों, डेस्टिनेशन वेडिंग, हरित पर्यटन और निकोबार बंदरगाह के विकास से आर्थिक गतिविधियों व रोजगार को बढ़ावा देने की योजना है.

ICSE ISC Exam 2027: CISCE ने ICSE और ISC बोर्ड परीक्षा 2027 का शेड्यूल घोषित किया है, जिसमें कुल 3,79,980 परीक्षार्थी शामिल होंगे. ICSE 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 31 मार्च 2027 तक आयोजित होगी, जबकि ISC 12वीं में 1.1 लाख से अधिक छात्र शामिल होंगे.

India Unemployment Rate: चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में देश की कुल बेरोजगारी दर घटकर 5.1% पर आ गई, जो पिछली तिमाही में 5.4% थी. ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी दर घटकर 4.3% हुई, जबकि शहरी इलाकों में बढ़कर 6.8% दर्ज की गई.

Delhi LPG Subsidy: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिवाली पर 15.45 लाख राशन कार्डधारक परिवारों के बैंक खातों में 141.88 करोड़ रुपये की LPG सहायता राशि भेजी. इसके साथ ही सोनिया विहार से जगतपुर के बीच 'नमो यमुना रिवर सफारी' शुरू की गई, जहां 500 रुपये में क्रूज की सवारी का विकल्प मिलेगा.

Health Insurance: हेल्थ इंश्योरेंस खरीदते समय केवल प्रीमियम और बीमा कवर देखना काफी नहीं है. वेटिंग पीरियड, रूम रेंट कैपिंग और को-पेमेंट जैसे जरूरी क्लॉज समझना भी बेहद अहम है. इन शर्तों की जानकारी नहीं होने पर अस्पताल में भर्ती के दौरान आपको अपनी जेब से बड़ी रकम चुकानी पड़ सकती है.

Bhai Dooj Fashion 2026: भाई दूज के खास मौके पर ट्रेडिशनल और मॉडर्न फैशन का कॉम्बिनेशन आपके लुक को खास बना सकता है. साड़ी, अनारकली सूट, शरारा और लहंगा जैसे आउटफिट्स इस त्योहार के लिए बेहतरीन विकल्प हैं.सही ज्वेलरी, मेकअप और रंगों के चुनाव से आप भाई दूज पर स्टाइलिश और आकर्षक नजर आ सकती हैं.

Bhai Dooj 2026 Tilak Rules: भाई दूज का त्योहार 11 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा. इस दिन बहनें शुभ मुहूर्त में भाई को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करेंगी. ज्योतिष एक्सपर्ट के अनुसार, तिलक लगाते समय सही दिशा, अनामिका उंगली और पूजा की थाली में जरूरी सामग्रियों का ध्यान रखना चाहिए.

Agniveer Scheme Changes: केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बदलाव करते हुए चार साल की सेवा पूरी करने वाले अग्निवीरों को अतिरिक्त दो साल सेवा का विकल्प देने की घोषणा की है. इसके बाद योग्य अग्निवीरों के लिए नियमित सैनिक बनने का रास्ता खुलेगा. बदलाव को सैन्य सुधार के साथ चुनावी दबाव और सरकार के यू-टर्न से जोड़कर भी देखा जा रहा है.