Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026




भारत एक्सप्रेस


Eta Awagarh Double Murder: एटा के आवागढ़ में पति ने अपने पिता के साथ मिलकर पत्नी और सास की हथौड़े से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी. मासूम बच्चों के बयान के बाद पुलिस ने फॉरेंसिक और एसओजी टीमों के साथ फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

ONGC Mahanadi Basin Natural Gas: ONGC को महानदी बेसिन के गहरे पानी में प्राकृतिक गैस का विशाल भंडार मिला है, जिससे देश में घरेलू गैस उत्पादन बढ़ेगा. आयात निर्भरता कम होने और लॉजिस्टिक्स लागत घटने से भविष्य में LPG, PNG और CNG की कीमतों में राहत मिल सकती है.

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के BTech छात्र साहिल वाकोडे की मौत के बाद स्टूडेंट रिप्रेजेंटेटिव ने अकादमिक मिसकंडक्ट, सिस्टम में सुधार और निष्पक्ष जांच को लेकर अपना पक्ष रखा. फैकल्टी फोरम ने जांच पूरी होने से पहले निष्कर्ष निकालने पर चिंता जताई, जबकि छात्रों ने संस्थागत सुधार और स्वतंत्र जांच की मांग की.

Ayurveda Ahar Guidelines: आयुष मंत्रालय ने 'आयुर्वेद आहार' को बढ़ावा देने के लिए परंपरा, सही खान-पान और सुरक्षा मानकों के संतुलन पर जोर दिया है. खाद्य सुरक्षा और मानक विनियम 2022 के तहत आयुर्वेद आहार के उत्पादन और गुणवत्ता के लिए कड़े नियम तय किए गए हैं.

द लैंसेट की नई स्टडी के अनुसार, मिडिल एज में ब्लड टेस्ट के जरिए अल्जाइमर के शुरुआती संकेतों की पहचान संभव है. खून में टाऊ और अमाइलॉइड-बीटा प्रोटीन के बायोमार्कर्स से लक्षण दिखने से सालों पहले जोखिम का पता लगाया जा सकता है.

PM Surya Ghar Yojana: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से देश के नागरिकों का बिजली बिल घटकर शून्य से 130 रुपये तक रह गया है. 75,000 रुपये तक की सरकारी सब्सिडी मिलने से महोबा और शिरडी के लाभार्थी भारी आर्थिक बचत कर रहे हैं.

Zelensky Trump Meeting New York: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अहम बातचीत हुई और दोनों न्यूयॉर्क में मिलने पर सहमत हुए. जेलेंस्की ने शांति प्रक्रिया को यूक्रेन की पहली प्राथमिकता बताया और डी-एस्केलेशन, ऊर्जा सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा व लोगों की सुरक्षा पर चर्चा का संकेत दिया.

Sitamarhi School Viral Video: सीतामढ़ी के नानपुर स्थित मॉडल उच्च विद्यालय में गणेश पूजा के नाम पर बार बालाओं का अश्लील डांस कराया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वायरल वीडियो के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है, लेकिन घटना के इतने समय बाद भी शिक्षा विभाग ने दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं की है.

SBI SCO Recruitment 2026 Salary: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर्स के तहत डीन, फैकल्टी और मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती निकाली है. बिना लिखित परीक्षा के इंटरव्यू के आधार पर होने वाले चयन में उम्मीदवारों को 52 लाख से 98 लाख रुपये तक का सालाना पैकेज मिलेगा.

Padma Ekadashi 2026: पद्मा यानी परिवर्तनी एकादशी का व्रत 22 सितंबर 2026 को रखा जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु के करवट बदलने की धार्मिक मान्यता है. मंगलवार और श्रवण नक्षत्र के संयोग के बीच जानें पद्मा एकादशी का व्रत, पारण और हरिवासर व्रत से जुड़े नियम.