Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026




भारत एक्सप्रेस


Malad Ganpati Pandal: मुंबई के मालाड में शिव कृपा मित्र मंडल ने 'कोंकण कन्या एक्सप्रेस' ट्रेन की अनोखी थीम पर भव्य गणपति पंडाल तैयार किया है. पंडाल में भगवान शिव, माता पार्वती और बाल गणेश ट्रेन की सीट पर सह-यात्री के रूप में विराजमान हैं, वहीं मूषक लूडो खेलते और अखबार पढ़ते नजर आ रहे हैं.

Ahmedabad Sports Capital: अहमदाबाद के नारनपुरा में ₹825 करोड़ की लागत से 1.19 लाख वर्ग मीटर में बना वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स 18 खेलों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान कर रहा है. यह आधुनिक स्पोर्ट्स हब खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय कोचिंग देने के साथ-साथ कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 की मेजबानी में मुख्य भूमिका निभाएगा.

Shahdol Crime News: मध्य प्रदेश के सीधी थाना क्षेत्र के ग्राम दरैन (बहाटोला) में संपत्ति और जेवर हड़पने के लिए बेटे कौशल ने अपनी मां प्रेम बाई की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी. सनसनीखेज वारदात के बाद सीधी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कलयुगी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है.

Hyundai Bayon Booking: हुंडई मोटर इंडिया ने भारत में अपनी नई AI-संचालीत SUV Hyundai Bayon की आधिकारिक बुकिंग ₹11,000 में शुरू कर दी है. फ्यूचरिस्टिक डिजाइन, 4.2 मीटर लंबाई और जनरेटिव AI वॉयस असिस्टेंट से लैस यह कार मैनुअल और IVT गियरबॉक्स में उपलब्ध होगी.

Patna Karma Puja Hadsa: पटना जिले के बाढ़, अथमलगोला और बख्तियारपुर में कर्मा पूजा की मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा नदी में 11 लोग डूबने लगे, जिनमें से 4 को बचा लिया गया. हादसे में 1 युवक का शव बरामद हुआ है, जबकि भाई-बहन समेत 6 लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश में SDRF और गोताखोर जुटे हैं.

Noida Traffic Diversion: ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में 'यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026' के आयोजन को लेकर 25 से 29 सितंबर तक नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर विशेष ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है. प्रशासन ने भारी वाहनों की नो-एंट्री के साथ चिल्ला, DND और कालिंदी कुंज बॉर्डर से आम चालकों के लिए वैकल्पिक रूट जारी किए हैं.

CRPF Sports :सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल GD के 521 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है. बिना लिखित परीक्षा होने वाली इस सीधी भर्ती में 10वीं-12वीं पास और 22 खेलों से जुड़े राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं.

Govinda Rumored Girlfriend Komal Rani: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे. वहीं, उनसे कुछ देर पहले गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अकेले ही बप्पा के दर्शन किए, जिससे दोनों के रिश्ते की खटपट फिर चर्चा में आ गई है.

Bulldozer Action: दिल्ली के शालीमार बाग में मैक्स हॉस्पिटल रोड पर सड़क चौड़ीकरण के तहत देर रात भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बड़ा डिमोलिशन एक्शन हुआ. प्रशासन ने मदीना मस्जिद के ऊपरी हिस्से और कई मकानों को गिरा दिया, जिसके बाद इलाके में भारी तनाव है और AAP नेता सौरभ भारद्वाज मौके पर पहुंचे.

Ganesh Visarjan 2026:10 दिनों के गणेशोत्सव के बाद 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन किया जाएगा. मुंबई, पुणे और दिल्ली-एनसीआर में सुरक्षा, यातायात और इको-फ्रेंडली विसर्जन के लिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं.