Bharat Express DD Free Dish




भारत एक्सप्रेस


चंडीगढ़ के सेक्टर-22 में पुलिस हेड कांस्टेबल नितिन की सिर में गोली लगने से मौत हो गई. घटना के वक्त घर में पत्नी और बेटा मौजूद थे. एसएसपी कंवरदीप कौर ने कहा कि फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है और तफ्तीश के बाद ही सच सामने आएगा.

ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली से महोबा जा रही स्लीपर बस में आग लगने से 9 यात्रियों की झुलसकर मौत हो गई. यात्रियों के मना करने के बावजूद बस नहीं रोकी गई.

बिहार के लखीसराय में 60 साल के पिंकू सिंह ने 23 साल की वर्षा रानी से शादी रचाई है. दोनों का अतीत दुखद रहा है. पिंकू की पत्नी 10 साल पहले छोड़ गई थी, जबकि वर्षा को पहली शादी में हादसे के बाद पति ने ठुकरा दिया था.

EPF Scheme 2026 के नए नियमों के तहत अब मात्र 12 महीने की नौकरी के बाद घर खरीदने, बनाने या रिनोवेशन के लिए पीएफ से पैसा निकाला जा सकता है.

एशियन गेम्स 2026 में भारत की सीमा कुमारी ने जूते का सोल निकलने के बावजूद 10,000 मीटर रेस में ब्रॉन्ज मेडल जीता. वहीं 4x400 मीटर मिक्स्ड रिले में भारतीय टीम ने सिल्वर मेडल हासिल किया. छठे दिन भारत ने कुल 5 मेडल अपने नाम किए.

बिहार के जमुई में नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में पुलिस एनकाउंटर और गिरफ्तारियों के बीच सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश व यूपी के तीन पुराने वीडियो वायरल हो रहे हैं.

नेपाल में आई भीषण आपदा के एक महीने बाद भी बशीरहाट के रिटायर्ड शिक्षक दंपति अनुकूल पोद्दार और रेवा पोद्दार लापता हैं. परिजनों ने नबान्न में सीएम से मुलाकात की, वहीं बेटे ने डीएनए सैंपल दे दिया है.

सहारनपुर PNB करेंसी चेस्ट से ₹17.29 करोड़ और मेरठ एक्सिस बैंक से ₹4.63 लाख के नकली नोट मिलने के बाद देश के बैंकिंग सिस्टम में हड़कंप मच गया है. जानिए क्या होता है Currency Chest.

बाल विवाह के सामाजिक दंश पर बने भारतीय टीवी के सबसे चर्चित और ऐतिहासिक धारावाहिक ‘बालिका वधू’ को करीब 18 साल बीत चुके हैं. आइए जानते हैं कि यह शो टीवी इतिहास में इतना बड़ा मील का पत्थर क्यों साबित हुआ.

राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह पर मोदी सरकार ने NFI का 7वां डिजिटल संस्करण और ADR-PvPI 2.0 iOS ऐप लॉन्च किया. डब्ल्यूएचओ के मरीज सुरक्षा डेटाबेस में भारत 123वें स्थान से छलांग लगाकर दुनिया में 8वें स्थान पर पहुंच गया है.