Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Vikash Jha




भारत एक्सप्रेस


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के रैन बसेरों और आसपास की बस्तियों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए और अधिकारियों को ठंड से बचाव के लिए प्रभावी इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

भारत में निजी इक्विटी निवेश के लिए वैश्विक निवेशकों की रुचि बढ़ रही है, खासकर सेकेंडरी निवेश और डिजिटलाइजेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों में. रिपोर्ट के अनुसार, 68% निवेशक भारत को एक बेहतर जोखिम-इनाम संतुलन वाला बाजार मानते हैं और आने वाले वर्षों में निवेश बढ़ाने की योजना बना रहे हैं.

IIGF 2024 में ज़ूपी के सीईओ दिलशेर मल्ही ने कहा कि भारतीय स्टार्टअप्स शिक्षा, स्वास्थ्य, और ई-कॉमर्स में क्रांति लाकर देश को आर्थिक उछाल के लिए तैयार कर रहे हैं. उन्होंने गेमिंग तकनीक और डिजिटल सार्वजनिक ढांचे की भूमिका को भी प्रमुख बताया.

प्रगति मैदान में शुरू हुए तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय हार्डवेयर मेले में 35 देशों के 10,000 व्यापार प्रतिनिधि और 250 प्रदर्शक भाग ले रहे हैं. भारतीय हार्डवेयर बाजार में निर्यात और पर्यावरण-अनुकूल उत्पादों की बढ़ती मांग के साथ, यह मेला भारतीय एमएसएमई को अपनी गुणवत्ता प्रदर्शित करने का अवसर देगा.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), मशीन लर्निंग (एमएल), डेटा एनालिटिक्स और क्लाउड टेक्नोलॉजी जैसे विशेष तकनीकी क्षेत्रों में मांग 30-35 प्रतिशत तक बढ़ने का अनुमान है. उभरती हुई प्रौद्योगिकियों पर बढ़ती निर्भरता के कारण यह वृद्धि संभव होगी. 

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों ने पुलिस मुखबिर होने का आरोप लगाते हुए दो महिलाओं की हत्या कर दी. एक को गला रेतकर और दूसरी को गला दबाकर मौत के घाट उतारा गया. इस साल बस्तर क्षेत्र में माओवादी हिंसा में 64 नागरिकों की जान जा चुकी है.

बांग्लादेश ने अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में भारत को 59 रनों से हराकर खिताब बचाया. इक़बाल हुसैन इमोन ने 24 रन देकर 3 विकेट चटकाए और प्लेयर ऑफ़ द मैच व सीरीज़ बने, जबकि भारतीय बल्लेबाज़ी बांग्लादेश के गेंदबाज़ों के आगे टिक नहीं पाई.

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एंबुलेंस का किराया न दे पाने के कारण युवक के शव को एसयूवी की छत पर ले जाने की घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ी नाराजगी जताई और स्वास्थ्य सचिव को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं. भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे.

संभल विवाद का वीडियो देखना और पुलिस की कार्रवाई की तारिफ करना एक मुस्लिम महिला को भारी पड़ गया. महिला के पति ने उसे अपने साथ रखने से मना कर दिया और उसे तलाक दे दिया.

डिजिटल पेमेंट्स, ब्लॉकचेन और ओपन बैंकिंग सिस्टम्स के बढ़ते उपयोग से भारतीय फिनटेक उद्योग में 7.5% की रोजगार वृद्धि का अनुमान है. बैंकिंग और NBFC सेक्टर में नई तकनीकों और नियामक मानकों के चलते नौकरियों की मांग बढ़ रही है.