Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Vikas Shukla




भारत एक्सप्रेस


राज्यसभा सांसद एवं यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने मोहनलालगंज संसदीय क्षेत्र में खेल महोत्सव का पंजीकरण प्रारंभ किया. उन्होंने कहा कि यह महोत्सव गांव से लेकर ब्लॉक स्तर तक आयोजित किया जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म के मंत्र के अनुरूप आगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में औद्योगिक व श्रम सुधारों की दिशा में बड़े कदम बढ़ा दिए हैं.

लखनऊ में तीन दिवसीय इंटरनेशनल समिट का आयोजन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साइबर सुरक्षा, फॉरेंसिक विज्ञान और रणनीतिक प्रतिकार पर प्रकाश डाला. प्रदेश में साइबर हेल्प डेस्क, मोबाइल फॉरेंसिक वैन और नई लैब्स स्थापित कर यूपी पुलिस को सशक्त बनाया जा रहा है.

मानसून सत्र के पहले दिन सीएम योगी ने सपा और नेता प्रतिपक्ष पांडेय पर जोरदार हमला किया. गोरखपुर विरासत कॉरिडोर पर हुए विकास कार्यों की जानकारी दी और सपा के कार्यकाल में बच्चों की मौत तथा व्यापारियों पर गुंडा टैक्स की याद दिलाई.

योगी सरकार ने उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 'अटल बिहारी वाजपेयी-चिवनिंग छात्रवृत्ति योजना' को मंजूरी दी है, जिसके तहत हर साल यूपी के 5 छात्र यूके में मास्टर्स की पढ़ाई करेंगे. इसके अलावा औद्योगिक आस्थान नीति, लेदर-फुटवियर नीति, ग्रामीण दस्तावेज़ सुधार विधेयक और दो नए निजी विश्वविद्यालयों को भी हरी झंडी दी गई है.

उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां पेट दर्द से भर्ती मरीज को ऑपरेशन थिएटर ले जाकर बिना पुष्टि के सर्जरी के लिए तैयार कर दिया गया. मरीज के विरोध करने के बावजूद इंजेक्शन दे दिए गए, जिससे वह डरकर भाग गया.

UP News: प्रदेश में राजनेताओं और ऑफिसर के बीच टकराव हो रहा है. फाइल में अब तक होने वाला टकराव अब सड़क पर दिख रहा है

कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और पाकिस्तान को करारा जवाब देने वाली भारतीय सेना के साहस को नमन किया. उन्होंने सामाजिक एकता, परिवारवाद और युवाओं के लिए सरकारी योजनाओं पर भी प्रकाश डाला.

उत्तर प्रदेश सरकार ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 1 करोड़ रुपये तक की संपत्ति पर 1% स्टाम्प शुल्क छूट को मंजूरी दी है. इस फैसले से महिलाओं को संपत्ति की मालिक बनने में मदद मिलेगी.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कृषि अनुसंधान परिषद के स्थापना दिवस पर कहा कि यूपी की कृषि देश ही नहीं, दुनिया का पेट भरने का सामर्थ्य रखती है. उन्होंने वैज्ञानिक तरीकों से खेती को बढ़ावा देने और किसानों को प्रशिक्षित करने की अपील की.