Bharat Express DD Free Dish

Vikas Shukla




भारत एक्सप्रेस


विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर लखनऊ में आयोजित दो दिवसीय स्किल मेला और प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डिजिटल और एआई स्किल्स से लैस युवा आत्मनिर्भर भारत की असली ताकत हैं.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी की असली ताकत बताते हुए उनके सम्मान को सर्वोपरि बताया. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में भारत की अर्थव्यवस्था और प्रतिष्ठा में ऐतिहासिक वृद्धि हुई है. कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री तेग बहादुर संदेश यात्रा का स्वागत करते हुए अवैध धर्मांतरण पर सख्त रुख अपनाया. बलरामपुर में विदेशी फंडिंग से जुड़े नेटवर्क का हुआ खुलासा.

अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. उन्होंने इसे भगवान श्रीराम, धरती माता और जन्मदायिनी मां को समर्पित किया.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘उत्तर प्रदेश आम महोत्सव 2025’ का उद्घाटन किया. 800 से अधिक किस्मों के आमों की प्रदर्शनी, वैश्विक निर्यात की दिशा में बढ़ते कदम और बागवानों को तकनीक और सब्सिडी से लाभ पहुंचाने की सरकार की पहल चर्चा में रही.

त्तर प्रदेश सरकार ने लखनऊ में स्थित जयप्रकाश नारायण अंतराष्ट्रीय केंद्र परियोजना (JPNIC ) सोसायटी को भंग कर लखनऊ विकास प्राधिकरण(LDA) को दे दिया है, समाजवादी पार्टी के कार्यकाल मे करीब 850 crore की लागत से बना ये केंद्र लंबे समय से राजनीति का केंद्र रहा है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को पहले आयुष विश्वविद्यालय का उपहार देते हुए घोषणा की कि हर जिले में 100-बेड का आयुष हेल्थ वेलनेस सेंटर बनाया जाएगा.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोरखपुर में ₹268 करोड़ की लागत से निर्मित एवं 52 एकड़ में विस्तृत महायोगी गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण किया. इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपस्थित रहे.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गोरखपुर में महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का उद्घाटन करते हुए योग, साधना और राष्ट्रप्रेम की भूमि को नमन किया. 52 एकड़ में फैले इस विश्वविद्यालय की स्थापना 268 करोड़ रुपये की लागत से की गई है.

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान के दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को बेजुबान पशुओं के कल्याण, वन हेल्थ की अवधारणा और टिकाऊ कृषि पर बल दिया.