Bharat Express DD Free Dish

विशाल तलवार




भारत एक्सप्रेस


इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फेसबुक पर राष्ट्रीय ध्वज का उल्टा पोस्ट करने के आरोपी की जमानत याचिका पर राज्य सरकार से जवाब मांगा है. आरोप है कि आरोपी ने भारत के तिरंगे का अपमान किया और भारत की हार को दर्शाया. सुनवाई अगस्त के दूसरे सप्ताह तक के लिए स्थगित कर दी गई है.

श्रृंगार गौरी केस की पक्षकार राखी सिंह द्वारा सिविल रिवीजन याचिका दाखिल की गई है, वाराणसी कोर्ट ने एएसआई को ज्ञानवापी मस्जिद के वजुखाना क्षेत्र का सर्वे करने की अनुमति देने से इंकार कर दिया था.

मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हिंदू पक्ष की एप्लीकेशन A-44 को खारिज कर दिया है. इस अर्जी में मस्जिद को "विवादित ढांचा" कहने की मांग की गई थी.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में 27 वर्षों से कार्यरत तीन संविदाकर्मियों के नियमितीकरण पर लंबित मामले में छह सप्ताह में निर्णय लेने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने 2004 के कुलपति आदेश और हालिया दस्तावेजों के आधार पर निर्णय लेने को कहा.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने क्रेच सुविधा की मांग पर सुनवाई करते हुए कहा कि बाल देखभाल केंद्र मुख्य इमारत में होना चाहिए. जनहित याचिका में महिला अधिवक्ताओं और कर्मचारियों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले क्रेच की आवश्यकता पर जोर दिया गया.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने संभल में मोहर्रम पर 54x15 फीट ताजिया निकालने की अनुमति याचिका पर सुनवाई की. काल्पनिक आशंका मानकर याचिका निस्तारित की.

प्रयागराज की एक किशोरी को केरल ले जाकर जबरन धर्मांतरण और जिहादी प्रशिक्षण देने के प्रयास की जांच में एटीएस जुटी है.आरोपी कैफ और दरकशा से कड़ी पूछताछ के बाद अंतरराष्ट्रीय कट्टरपंथी नेटवर्क से संबंधों की भी जांच की जा रही है.

स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने की दिशा में प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल का विस्तार किया जाएगा.अस्पताल की क्षमता 1250 से बढ़ाकर 2000 बेड की जा रही है.

प्रयागराज के करछना में भीम आर्मी कार्यकर्ताओं के उपद्रव से सरकारी और निजी संपत्तियों को भारी नुकसान. वसूली के लिए बने अधिकरण के पास न अदालत है, न स्टाफ.

Indian Army MoU with Allahabad University: भारतीय सेना के केंद्रीय कमान मुख्यालय और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के बीच एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं, जो राष्ट्रीय सुरक्षा, रणनीतिक नीति, अनुसंधान और शिक्षा के क्षेत्रों में सहयोग की दिशा में एक नई पहल है.