Bharat Express DD Free Dish

विशाल तलवार




भारत एक्सप्रेस


महाकुंभ में संतों, कल्पवासियों और श्रद्धालुओं को सुलभ राशन उपलब्ध कराने के लिए केंद्र और योगी सरकार ने विशेष योजना चलाई है. 20 मोबाइल वैन के साथ ऑन-कॉल और व्हाट्सएप के जरिए भी सस्ता राशन आश्रमों तक पहुंचाया जा रहा है.

महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भावनात्मक कहानियां दिल को छू रही हैं. कैलिफोर्निया में रहने वाली बेटियां अपने पिता की संगम स्नान की इच्छा पूरी करने के लिए भारत आईं. उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यूजर्स ने सराहना की.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महाकुंभ के पावन अवसर पर प्रयागराज में आठ घंटे से अधिक समय बिताएंगी. वे त्रिवेणी संगम में स्नान करेंगी, अक्षयवट व बड़े हनुमान के दर्शन करेंगी और डिजिटल महाकुंभ अनुभव केंद्र का अवलोकन करेंगी.

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने प्रयागराज जंक्शन पर एकल दिशा प्लान लागू किया है. यात्रियों का प्रवेश केवल सिटी साइड से होगा और प्लेटफार्म पर आश्रय स्थलों के माध्यम से पहुंचना अनिवार्य रहेगा.

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने महाकुंभ 2025 में भारत के पारंपरिक खेलों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने की सरकार की प्राथमिकता की पुष्टि की. उन्होंने कबड्डी, मल्लखंभ और कलारीपयट्टू जैसे खेलों को बढ़ावा देने की बात की और 2036 ओलंपिक को भारतीय खेलों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर बताया.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाकुंभ 2025 के अवसर पर त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया और इस भव्य आयोजन की सफलता के लिए उत्तर प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने संगम की आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव करते हुए समाज के हर वर्ग की समृद्धि की कामना की.

Mahakumbh 2025: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर ने अपनी पत्नी सहित त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया.

महाकुम्भ 2025 केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, सेवा और समर्पण का महायज्ञ है. यह वास्तव में दो प्रकार के लोगों का होता है, वे जो श्रद्धा के साथ आते हैं और वे जो सेवा में समर्पित होते हैं. ये बातें कही हैं शेफाली वैद्य ने जो एक ऑथर और स्पीकर हैं.

महाकुंभ में इस बार 200 प्रजाति के पक्षियों का महाकुंभ आयोजित होगा, जिसमें प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे. इस आयोजन के माध्यम से पक्षियों के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए योगी सरकार ने 21 लाख तक के पुरस्कार की घोषणा की है

बॉलीवुड के अभिनेता राजकुमार राव, अभिनेत्री नीना गुप्ता और अभिनेता संजय मिश्रा महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने पहुंचे. उन्होंने इस भव्य आयोजन की सराहना की और यहां के माहौल को अविस्मरणीय बताया, साथ ही योगी सरकार के द्वारा सफलतापूर्वक आयोजित किए गए इस आयोजन की तारीफ की.