Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

महाकुंभ, सनातन सभ्यता, संस्कृति, दर्शन और हमारी शाश्वत परंपराओं की जीवंतता का प्रमाण: धर्मेंद्र प्रधान

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने त्रिवेणी संगम में स्नान कर महाकुंभ 2025 में भाग लेने को सौभाग्य बताया. उन्होंने महाकुंभ को सनातन संस्कृति और परंपराओं की जीवंतता का प्रतीक कहा.

mahakumbh
Aarika Singh Edited by Aarika Singh

महाकुंभ नगर: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को प्रयागराज के पवित्र त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई. उन्होंने महाकुंभ 2025 में शामिल होने को सौभाग्य बताया.

उन्होंने कहा, “हमें सौभाग्य प्राप्त हुआ है कि महाकुंभ 2025 में भाग लेने का अवसर मिला. हम यहां आकर बेहद खुश हैं”

अविस्मरणीय अनुभूति

त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान करने के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर लिखा,

महाकुंभ, सनातन सभ्यता, संस्कृति, दर्शन और हमारी शाश्वत परंपराओं की जीवन्तता का प्रमाण है. मां गंगा, मां यमुना और मां सरस्वती की दिव्य धाराओं के संगम में सपरिवार आस्था की डुबकी लगाना मेरा असीम सौभाग्य है. एकता के महाकुंभ में अमृत स्नान मेरे लिए एक अविस्मरणीय अनुभूति है. मां गंगा सभी का कल्याण करें, यही कामना है. हर हर गंगे.

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रीगण भी उपस्थित रहे. प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय तथा परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने भी त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया. मंत्रियों ने मां गंगा का विधिवत पूजन कर राष्ट्र और जनकल्याण की कामना की.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital