Bharat Express DD Free Dish

विशाल तलवार




भारत एक्सप्रेस


इलाहाबाद हाईकोर्ट में 160 स्वीकृत पदों के मुकाबले केवल 80 न्यायाधीश कार्यरत हैं, जबकि 11.5 लाख से अधिक मामले लंबित हैं. कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार से जवाब तलब करते हुए एक सितंबर तक स्पष्ट निर्देश मांगे हैं.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मामले में कानून के अनुसार रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश देते हुए मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को संस्थान के प्रशासनिक कार्य सौंप दिए हैं और डॉ. अपराजिता चौधरी की निदेशक नियुक्ति को फिलहाल स्थगित कर दिया है.

Krishna Janmbhoomi: कोर्ट ने 15 दिन में राष्ट्रीय अखबार में नोटिस प्रकाशित करने का आदेश दिया. कहा कि, वाद में रूचि लेने वाले श्रद्वालु‌ संशोधन अर्जी दायर कर सकते हैं. कोर्ट ने ये भी कहा कि, सभी विपक्षी मुस्लिम समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं.

Abbas Ansari History Sheet Case: गाजीपुर के मोहम्मदाबाद थाने में 2022 में याची की हिस्ट्रीशीट खोली गई थी. अब्बास अंसारी के अधिवक्ता उपेंद्र उपाध्याय ने अपनी बहस में कहा कि याची की हिस्ट्रीशीट खोलने से पहले उसे कारण बताओ नोटिस नहीं दिया गया.

Dungarpur Case Azam Khan: इलाहाबाद हाईकोर्ट सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे आज़म खान को डूंगरपुर केस में सुनाई गई 10 साल की सजा के खिलाफ अपील की सुनवाई 31 जुलाई को करेगा. रामपुर की एमपी/एमएलए कोर्ट ने 30 मई 2024 को आज़म खान को 10 साल कैद की सजा सुनाई थी.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि यदि हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 11 के तहत विवाह को अमान्य घोषित कर दिया गया हो, तो वह विवाह आरंभ से ही अस्तित्वहीन माना जाएगा.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2017 सहारनपुर जातीय हिंसा मामले में भीम आर्मी प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद की याचिका पर सुनवाई करते हुए अगली तारीख 25 जुलाई तय की है.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अनुपमा यादव अपहरण मामले में देवरिया पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े करते हुए एसपी को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है. याची सुनील यादव ने विवेचना अधिकारी पर 2.80 लाख रुपये घूस लेने का आरोप लगाया है.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक अशरफ के करीबी मोहम्मद अज़हर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज़ कर दी है. अज़हर पर फर्जी दस्तावेज़ों के ज़रिए जेल में मुलाकात और आपराधिक साज़िश में शामिल होने का आरोप है.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2016 के चर्चित यतीमखाना मामले में पूर्व मंत्री आजम खान और इस्लाम ठेकेदार की याचिकाओं पर 28 जुलाई को सुनवाई तय की है. याचिकाओं में मुख्य गवाह की दोबारा गवाही और नए वीडियो फुटेज को साक्ष्य के रूप में शामिल करने की मांग की गई है.