Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

‘भारतीय कफ सीरप पीने से गई 18 बच्चों की जान,’ अब उज्बेकिस्तान का दावा, WHO ने कहा- जांच में करेंगे सहयोग

‘भारतीय कफ सीरप पीने से गई 18 बच्चों की जान,’ अब उज्बेकिस्तान का दावा, WHO ने कहा- जांच में करेंगे सहयोग – गाम्बिया में हाल ही में हुए 66 बच्चों की मौत के बाद अब उज्बेकिस्तान में भारतीय दवा कंपनी का कफ सिरप पीने से 18 बच्चों की मौत का मामला सामने आया है। उज्बेकिस्तान ने अपने देश में हुए बच्चों की मौत के लिए एक भारत की एक दवा कंपनी को जिम्मेदार बताया है। जिस कंपनी पर ये आरोप लगाया गया है वो उसका नाम मैरियन बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड है, जिसे साल 2012 में उज़्बेकिस्तान में रजिस्टर किया गया था। उज्बेकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके देश में 18 बच्चों की मौत एक भारतीय दवा कंपनी द्वारा बनाई गई कफ सिरप पीने से हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि मरने वाले बच्चों ने नोएडा की मैरियन बायोटेक की निर्मित डॉक-1 मैक्स सिरप का सेवन किया था। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, “उज्बेकिस्तान में बच्चों की मौत की खबरें आने के बाद WHO उज्बेकिस्तान में स्वास्थ्य अधिकारियों के संपर्क में है और आगे की जांच में सहायता के लिए तैयार है।”



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital