Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

असम-मेघालय बॉर्डर पर फायरिंग में असम के वन रक्षक समेत 4 मारे गए

असम-मेघालय बॉर्डर पर असम के पश्चिम कार्बी अनलोंग जिले के मोइकरंग में मंगलवार तड़के गोलीबारी की घटना में असम के वन रक्षक सहित 4 लोग मारे गए. यह घटना उस वक्त हुई जब वन विभाग की टीम ने लकड़ी से लदे एक ट्रक को रोका और तीन लोगों को गिरफ्तार किया. दूसरी बार जब पुलिस टीम ट्रक को थाने लाने के लिए मौके पर पहुंची तो भारी भीड़ ने उन पर धारदार हथियारों और लाठियों से हमला कर दिया. आत्मरक्षा में पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई. मृत वन रक्षक की पहचान बिद्या सिंह लेखे के रूप में हुई है. घटना में एक अन्य वन रक्षक अभिमन्यु घायल हो गया. वेस्ट कार्बी आंगलोंग के एसपी इमदाद अली मौके पर पहुंच गए हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital