Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

छत्तीसगढ़: कोयला लेवी घोटाला, ईडी ने 152.31 करोड़ की संपत्तियां कुर्क कीं

छत्तीसगढ़: कोयला लेवी घोटाला में ईडी ने 152.31 करोड़ की संपत्तियां कुर्क कीं है. ईडी ने छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाले के संबंध में अपनी कार्रवाई तेज करते हुए सूर्यकांत तिवारी से 65 संपत्ति, सौम्या चौरसिया से 21 संपत्ति कुर्क की है. सौम्या चौरसिया छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की उप सचिव हैं. समीर विश्नोई आईएएस (5 संपत्ति), सुनील अग्रवाल और अन्य की 152.31 करोड़ रुपये की चल और 91 अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया है. प्रवर्तन निदेशालय ने कोरबा और रायगढ़ के डीसी कार्यालयों में खनन विभागों सहित 75 से अधिक स्थानों पर तलाशी ली और आपत्तिजनक साक्ष्य एकत्र किए. इसके अलावा ईडी ने करीब 100 लोगों के बयान दर्ज किए हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital