Bharat Express DD Free Dish

पुलिसकर्मी से अभद्रता करने के मामले में कांग्रेस नेता की जमानत पर सोमवार को होगी सुनवाई

पुलिसकर्मी से अभद्रता करने के मामले में कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उनकी जमानत पर अब सोमवार को सुनवाई होगी. पुलिस के अनुसार, शाहीन बाग से कांग्रेस प्रत्याशी अरीबा खान के पिता आसिफ मोहम्मद खान तैयब मस्जिद के सामने 20-30 लोगों को संबोधित कर रहे थे. जब उपनिरीक्षक अक्षय ने आसिफ मोहम्मद खान से पूछा कि क्या उनके पास इस सभा की अनुमति है तो आसिफ नाराज हो गए और अक्षय के साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया.

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read