Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

दिल्ली में कार ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, ड्राइवर ने शख्स को करीब 350 मीटर तक घसीटा

Edited by Nitish Pandey

दिल्ली में कंझावला जैसा ही हिट एंड ड्रैग का नया मामला सामने आया है. यह मामला केशव पुरम थाना इलाके का है. जहां टाटा जेस्ट गाड़ी ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी. जिसके कारण स्कूटी सवार एक शख्स की मौत हो गई और दूसरा शख्स अस्पताल में भर्ती है. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसा देर रात करीब 3 बजे हुआ. एक्सीडेंट के बाद स्कूटी सवार एक शख्स सड़क पर गिर गया, जबकि दूसरा शख्स गाड़ी के बोनट और विंड शील्ड में फंस गया. स्कूटी भी गाड़ी के बम्पर में फंस गई. कार सवार आरोपी स्कूटी और शख्स को करीब 350 मीटर तक घसीटते रहे. पेट्रोलिंग कर रही पीसीआर ने देखा तो गाड़ी का पीछा कर उसे इंटरसेप्ट किया।



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital