Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

दिल्ली: MCD ने दिल्ली पुलिस को लिखा पत्र, BJP नेता पर लगाया सफाई कर्मचारी से मारपीट का आरोप

दिल्ली: MCD ने दिल्ली पुलिस को लिखा पत्र:BJP नेता पर लगाया सफाई कर्मचारी से मारपीट का आरोप, वर्मा बोले- AAP छवि खराब कर रही – दिल्ली नगर निगम (MCD) ने पूर्वी दिल्ली में एक सफाई कर्मचारी पर कथित रूप से मारपीट के मामले में भाजपा विधायक अभय वर्मा के खिलाफ दिल्ली पुलिस को पत्र लिखा है। इसमें आरोप लगाया गया है कि सफाई कर्मचारी को मारने वाले अज्ञात गुंडे वर्मा के करीबी थे। हालांकि, वर्मा का कहना है कि आप विधायक उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) को लिखे एक पत्र में MCD ने अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का अनुरोध किया है। उनका कहना है कि इस मामले में शारीरिक हमला, धमकी और सार्वजनिक अपमान शामिल है। हालांकि इस मामले में अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। पत्र में नगर निकाय ने सोशल मीडिया पर प्रसारित एक कथित वीडियो का हवाला दिया है, जिसमें कुछ लोग एमसीडी कर्मचारी को पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं।



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital