Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

लखनऊ में ED के नए ‘प्रवर्तन भवन’ की रखी गई नींव, 2029 तक पूरा होगा निर्माण

लखनऊ में ED के नए कार्यालय ‘प्रवर्तन भवन’ का भूमि पूजन और शिलान्यास संपन्न हुआ. चक गजरिया में बनने वाले इस भवन की आधारशिला निदेशक राहुल नवीन ने रखी. निर्माण कार्य फरवरी 2029 तक पूरा होने की उम्मीद है.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) के लखनऊ जोनल कार्यालय के लिए नए भवन का शिलान्यास और भूमि पूजन समारोह 25 नवंबर 2026 को आयोजित किया गया. चक गजरिया क्षेत्र में प्लॉट नंबर E-2 पर बनने वाले इस आधुनिक कार्यालय को ‘प्रवर्तन भवन’ नाम दिया गया है.

वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी

इस परियोजना की आधारशिला ED के निदेशक राहुल नवीन ने रखी. कार्यक्रम में ED के स्पेशल डायरेक्टर (सेंट्रल रीजन) विप्लव कुमार चौधरी भी उपस्थित रहे. इसके साथ ही केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) के अधिकारी तथा लखनऊ जोनल ऑफिस के कर्मचारी और अन्य अधिकारी भी समारोह का हिस्सा बने.

जमीन आवंटन से निर्माण तक

नए कार्यालय के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने जनवरी 2022 में दो एकड़ भूमि आवंटित की थी. बाद में 1 जनवरी 2024 को राजस्व विभाग ने जमीन खरीद से संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की.

ये भी पढ़ें-अब विदेश से नहीं मंगानी पड़ेंगी भारी मशीनें! मोदी सरकार ने खोला 11,000 करोड़ रुपये का खजाना

फरवरी 2029 तक पूरा होगा प्रोजेक्ट

भवन निर्माण का जिम्मा CPWD को दिया गया है. तय योजना के अनुसार निर्माण कार्य फरवरी 2029 तक पूरा किया जाएगा. नए परिसर के तैयार होने के बाद लखनऊ जोन में ED के प्रशासनिक और जांच संबंधी कार्यों के लिए बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होंगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism