Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

दिल्ली: नए साल पर बॉर्डर से सटे राज्यों में हो सकते हैं आतंकी हमले, खुफिया एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली: नए साल पर बॉर्डर से सटे राज्यों में हो सकते हैं आतंकी हमले, खुफिया एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट – खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है कि नए साल के मौके पर आतंकी बड़ी साजिश रच सकते हैं. पंजाब पुलिस ने हाल में ही पाकिस्तान बॉर्डर के उस पार से तस्करी करने वालों के एक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया था, 2 घुसपैठिए हेरोइन और हथियारों समेत दबोचे गए थे. केंद्रीय खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर आशंका जताई गई है कि पाकिस्तान से लगे उत्तर भारतीय राज्यों में पुलिस स्टेशनों और सरकारी बिल्डिंगों पर आतंकी हमले हो सकते हैं. जम्मू कश्मीर से पंजाब तक नए साल पर ‘टेरर अलर्ट’ जारी किया गया है, पंजाब पुलिस ने भी चौकन्ना रहने को कहा है. अधिकारियों ने कहा कि पिछले कई महीनों से पाकिस्तान सीमा पार से ड्रोन के मामले बढ़ गए हैं, हालांकि नापाक गतिविधियों से निपटने के लिए बीएसएफ बॉर्डर पर मुस्तैद रहती है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital