Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

फडणवीस की पत्नी का बयान, कहा- महात्मा गांधी पुराने और नरेंद्र मोदी नए भारत के राष्ट्रपिता

फडणवीस की पत्नी का बयान- महात्मा गांधी पुराने और नरेंद्र मोदी नए भारत के राष्ट्रपिता – अपने देश के दो राष्ट्रपिता हैं. महात्मा गांधी पुराने वक्त के तो पीएम नरेंद्र मोदी नए भारत के राष्ट्रपिता हैं. यह बयान महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने दिया है. ‘अभिव्यक्ति वैदर्भीय लेखिका संस्था’ की ओर से मंगलवार को आयोजित ‘अभिरूप न्यायालय’ नाम के कार्यक्रम में अमृता फडणवीस ने यह बयान दिया. तीन साल पहले भी अमृता फडणवीस ने पीएम नरेंद्र मोदी का जिक्र राष्ट्रपिता कह कर किया था. तब भी उनपर टीका-टिप्पणी हुई थी, लेकिन इसके बाद भी वे अपने बयान पर कायम हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital