Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

पूर्व IAS ऑफिसर अरुण गोयल ने संभाला भारत के नए इलेक्शन कमिश्नर का पदभार

भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के पूर्व अधिकारी अरुण गोयल ने भारत के नए इलेक्शन कमिश्नर का पदभार ग्रहण कर लिया है. उन्होंने शुक्रवार को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति यानी अपनी मर्जी से रिटायरमेंट ली थी. गोयल को 31 दिसंबर 2022 को 60 साल की उम्र में रिटायर होना था. गोयल 1985 बैच के पंजाब कैडर के अधिकारी रहे हैं. वह चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार और इलेक्शन कमिश्नर अनूप चंद्र पांडेय के साथ चुनाव आयोग का हिस्सा होंगे. गोयल इस जिम्मेदारी को संभालने के बाद अब अगले चीफ इलेक्शन कमिश्नर बनने के प्रबल दावेदार होंगे. राजीव कुमार का कार्यकाल फरवरी 2025 तक है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital