Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

श्रद्धा मर्डर केस में दिल्ली पुलिस ने श्रद्धा के एक कॉलेज मित्र रजत शुक्ला से पूछताछ की

वसई : श्रद्धा मर्डर केस में शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने श्रद्धा के एक कॉलेज मित्र रजत शुक्ला से पूछताछ की है । शुक्ला ने मीडिया को जानकारी दी कि वह 2015 से 2019 तक श्रद्धा के साथ कॉलेज में था । उसने कहा कि श्रद्धा के बारे में सुनकर काफी दुःख हुआ है और श्रद्धा के साथ पूरा देश है । हमें उसके लिए आगे आना चाहिए । आफताब उसे काफी परेशान करता था । शुक्ला ने बताया कि आफताब के माता – पिता पर भी शक जाता है , क्योंकि तब से पूरा परिवार गायब है उल्लेखनीय है कि गुरुवार को दिल्ली व माणिकपुर पुलिस ने श्रद्धा के मोबाइल खोजने के लिए भाईंदर खाड़ी में सर्च ‘ ऑपरेशन किया था । देर शाम तक चले इस ऑपरेशन में पुलिस को वहां से कुछ नहीं मिला । शुक्रवार को कोई सर्च ऑपरेशन नहीं किया गया ।



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital