Urdu Conclave 2026

झारखंड: सरकारी बैंक के एटीएम में चोरी, अधिकारी बोला- 26 नवंबर को 10.50 लाख जमा किए थे

झारखंड के धनबाद जिले में बदमाशों ने एक सरकारी बैंक के एटीएम का कैश बॉक्स चोरी कर लिया. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना जामाडोबा आम्बेडकर चौक स्थित एक एटीएम की है. उन्होंने कहा कि कैश बॉक्स में उपलब्ध राशि के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है. एक अधिकारी ने कहा कि 26 नवंबर को एटीएम कैश बॉक्स में 10.50 लाख रुपये जमा किए गए थे. जोरापोखर थाने के अधिकारी ने कहा, पुलिस मौके पर पहुंची तो एटीएम टूटा हुआ मिला. मशीन से कैश बॉक्स उखाड़ लिया गया था. फिर, बैंक के शाखा अधिकारियों को इसके बारे में सूचित किया गया.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read