Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

मंगलुरु ब्लास्ट: आरोपी से मिलने पहुंचे परिजन

कर्नाटक के मंगलुरु में हुए ऑटो रिक्शा ब्लास्ट में आरोपी शरीक बुरी तरह से घायल हो गया है. उसे फादर मूलर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. सोमवार सुबह उसके परिवार के लोग उससे मिलने अस्पताल पहुंचे हैं. रविवार को हुए इस ब्लास्ट में पहले माना जा रहा था कि यह एक हादसा है. लेकिन बाद में जांच में खुलासा हुआ कि यह एक साजिश है. आरोपी का मकसद क्षेत्र में दहशत फैलाना था.

खूंखार आतंकी संगठन ISIS से भी इसके तार जुड़ रहे हैं. आरोपी शख्स शिवमोगा में सावरकर के पोस्टर लगाने पर एक व्यक्ति को चाकू मारने के मामले में भी संदिग्ध है. कर्नाटक के डीजीपी ने पहले ही कह दिया था कि यह हादसा नहीं बल्कि आतंकी घटना है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read

UP Tourism