Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

दिल्लीवासियों को जहरीली हवा से राहत नहीं, आठ इलाकों में AQI लेवल 400 पार, जानें नोएडा-गाजियाबाद का हाल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण से लोगों को राहत नहीं मिल रही है. केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, कई दिनों से यहां पर औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बहुत खराब श्रेणी में बना हुआ है.

Air Pollution in Delhi

दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ा.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

AQI level in Delhi NCR: सर्दियों के आते ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा दिल्लीवासियों के लिए परेशानी का सबब बन जाती हैं. विगत कई दिनों से यहां पर औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) लगातार बहुत खराब श्रेणी में बना हुआ है. गुरुवार को भी दिल्ली का औसत एक्यूआई 362 दर्ज किया गया.

केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह 5:15 बजे तक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 362 दर्ज किया गया, जो कि बेहद की खराब श्रेणी में आता है. इसके अलावा दिल्ली के अधिकांश इलाकों में एक्यूआई 300 से 400 के बीच में दर्ज किया गया.

AQI : आनंद विहार में 422, अशोक विहार में 416, बवाना में 407

वहीं, दिल्ली के आठ इलाकों में एक्यूआई लेवल 400 के ऊपर बना हुआ है. इसमें आनंद विहार में 422, अशोक विहार में 416, बवाना में 407, जहांगीरपुरी में 431, मुंडका में 421, रोहिणी में 403, विवेक विहार में 407, वजीरपुर में 428 एक्यूआई दर्ज किया गया.

जबकि दिल्ली-एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 252, गुरुग्राम में 313 गाजियाबाद में 303 ग्रेटर नोएडा में 273 और नोएडा में 271 एक्यूआई रहा.

Delhi Air Pollution AQI

बता दें कि एक दिन पहले भी दिल्ली की हवा बेहद खराब श्रेणी में बरकरार थी. दरअसल, सीपीसीबी के अनुसार मंगलवार की सुबह 7.30 बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 358 दर्ज किया गया था.

लगातार जहरीली बनी हुई है दिल्ली की हवा

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली की हवा लगातार जहरीली बनी हुई है. दिल्लीवासियों को खासतौर पर बच्चे और बुजुर्गों को घर से बाहर निकलने के दौरान सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

Delhi Pollution

केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड द्वारा एक्यूआई के वर्गीकरण के अनुसार 0 से 50 को अच्छा, 51 से 100 को संतोषजनक, 101 से 200 को मध्यम, 201 से 300 को खराब और 301 से 400 को बहुत खराब की श्रेणी में रखा गया है. इसके अलावा 401 से 500 को गंभीर और 450 से अधिक एक्यूआई होने पर गंभीर प्लस की श्रेणी में रखा गया है.

– भारत एक्‍सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital