Bharat Express DD Free Dish

मुंबई: तुनिषा की मां बोलीं, शीजान ने बेटी को थप्पड़ मारा था, उसकी बहन तुनिषा को दरगाह ले जाती थी

मुंबई: तुनिषा की मां बोलीं, शीजान ने बेटी को थप्पड़ मारा था, महंगे गिफ्ट मंगवाता था, उसकी बहन तुनिषा को दरगाह ले जाती थी – एक्ट्रेस तुनिषा की मां वनीता शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि शीजान ने तुनिषा को थप्पड़ मारा था और कहा था कि जो करना हो कर लो। वो बोलीं कि शीजान बेटी से महंगे गिफ्ट मंगवाता था। 25-25 हजार के गिफ्ट तुनिषा ने दिए थे। मां बोलीं- जिस दिन तुनिषा ने आत्महत्या की, उससे एक दिन पहले मैं मिलने के लिए सेट पर गई थीं। तुनिषा परेशान थी। पर उसने कहा कि वो ठीक है। खुदकुशी वाले दिन भी उसका फोन आया। उसने कहा था कि क्रिसमस मनाने चंडीगढ़ जाना है। चेंज हो जाएगा। तुनिषा की मां ने कहा कि शीजान की बहन मेरी बेटी को दरगाह लेकर जाती थी। मेरी बेटी ने मुझको रोते हुए कहा था कि मां मेरा यूज किया गया है।



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read