Bharat Express DD Free Dish

नेपाल के उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री रवि लामिछाने ने दिया इस्तीफा

संसदीय चुनाव लड़ने के लिए एक वैध नागरिकता प्रमाणपत्र पेश नहीं करने के दोषी पाए जाने के बाद नेपाल के उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री रवि लामिछाने ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया. लामिछाने (48) ने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड को सौंपा. शीर्ष न्यायालय के फैसले के बाद अपने इस्तीफे की पेशकश करते हुए लामिछाने ने अपने कार्यालय में मीडियाकर्मियों से कहा कि अब वह उप प्रधानमंत्री नहीं हैं.

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read