Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में महंगाई के खिलाफ लोगों का फूटा गुस्सा, इतिहास की सबसे अधिक महंगाई से जूझ रहा

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में महंगाई के खिलाफ लोगों का फूटा गुस्सा, इतिहास की सबसे अधिक महंगाई से जूझ रहा पाकिस्तान – पाकिस्तान के कई शहरों में आटे और अन्य खाद्य पदार्थों की कीमतें आसमान छू रही हैं। स्वात में 20 किलो आटे की बोरी 3200 पाकिस्तानी रुपये तक पहुंच गई है। महंगाई से परेशान लोगों ने खैबर पख्तूनख्वा में महंगाई को रोकने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। पाकिस्तानी अखबार डान की खबर के अनुसार उन्होंने सरकार से मांग की कि सरकार दैनिक उपयोग के खाद्य उत्पादों की आपूर्ति की गारंटी के लिए तत्काल कार्रवाई करे। स्वात में प्रदर्शनकारियों ने महंगाई के खिलाफ हल्ला बोला। स्थानीय मीडिया के अनुसार पाकिस्तान इतिहास की सबसे अधिक महंगाई से जूझ रहा है। पाकिस्तान के जमात-ए-इस्लामी (जेआइ) के नेता सिराज-उल हक ने महंगाई के खिलाफ राष्ट्रीय आंदोलन शुरू किया है



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital