Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पाकिस्तान में छत गिरने से पांच बच्चों सहित छह की मौत, कई अन्य घायल

Edited by Nitish Pandey

पाकिस्तान में मकान की छत गिरने से 6 की मौत – पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक मकान की छत ढह जाने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना प्रांत के बाजौर इलाके की है. पुलिस ने बताया कि छत ढहने की घटना में पांच बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गई वहीं कई लोग घायल भी हुए. शवों को मलबे में से निकाल लिया गया है और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रांत के राज्यपाल हाजी गुलाम अली और मुख्यमंत्री महमूद खान ने घटना पर दुख व्यक्त किया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital