Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

महाराष्ट्र के राज्यपाल को पद से हटाने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई

महाराष्ट्र के राज्यपाल को पद से हटाने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है. याचिका में आरोप लगाया गया है कि मौजूदा राज्यपाल ने लोगों के सौहार्द और शांति को भंग किया है. भारत के संविधान के अनुच्छेद 61 और 156 के तहत महाभियोग की कार्यवाही करने की मांग की है. हाईकोर्ट में आपराधिक जनहित याचिका दायर की गई है. याचिका में अनुच्छेद 61 और 156 के तहत राज्यपाल को हटाने का फैसला मांगा गया है. याचिका में कहा गया है कि राज्यपाल द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज, सावित्रीबाई फुले, ज्योतिबा फुले का अपमान किया गया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital