Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बजट पर पीएम मोदी ने दी प्रतिक्रिया, बोले- हर वर्ग का सपना होगा पूरा

बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि बजट से हर वर्ग का सपना पूरा होगा. निर्मला सीतारमण को इस बजट के लिए बहुत-बहुत बधाई. बजट से महत्वपूर्ण नीव का निर्माण होगा. मोदी ने कहा कि बजट में उत्साह वाली कई योजनाओं को शामिल किया गया है. लोगों को हुनरबंद बनाने की कोशिश कामयाब होगी. मोदी ने कहा कि विकसित भारत के विराट संकल्प को पूरा करने के लिए एक मजबूत नींव का निर्माण करेगा. यह बजट वंचितों को वरीयता देता है. ये बजट आज की आकांक्षी समाज, गांव, गरीब, किसान, मध्यम वर्ग सभी के सपनों को पूरा करेगा.

पीएम मोदी ने कहा कि महिलाओं के लिए एक विशेष बचत योजना भी इस बजट में शुरू की जा रही है. यह बजट सहकारिता को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की धुरी बनाएगा. नए प्राइमरी कॉपरेटिव्स बनाने के लिए एक महत्वकांक्षी योजना का भी ऐलान इस बजट में किया गया है.

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital