Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पंजाब: सुधीर सूरी की हत्या का आरोपी संदीप सिंह गिरफ्तार

अमृतसर के एस्कॉर्ट हॉस्पिटल से सुधीर सूरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए मजीठा रोड स्थित सरकारी शव गृह में ले जाया गया है. पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार को शिवसेना (टकसाली) नेता सुधीर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. यह घटना शहर के सबसे बिज़ी इलाकों में से एक मजीठा रोड पर गोपाल मंदिर के बाहर हुई, जहां सूरी अन्य लोगों के साथ धरने पर बैठे थे.

सड़क किनारे कुछ खंडित मूर्तियां मिलने के बाद वह अपने साथियों के साथ मंदिर के बाहर धरना दे रहे थे. उनका कहना था कि यह मूर्तियों की बेअदबी का मामला है. पुलिस ने बताया कि सूरी पर पांच से ज्यादा गोलियां चलाई गईं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई. आरोपी संदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और अपराध में इस्तेमाल किए गए हथियार को भी जब्त कर लिया गया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital