Bharat Express DD Free Dish

राहुल गांधी एक ऐसे शख्स जो मतभेदों के बावजूद दोस्त की तरह जुड़े रहते हैं- संजय राउत

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, ‘भारत जोड़ो यात्रा के बीच अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद राहुल गांधी ने कल मुझे फोन किया. उन्होंने कहा कि हम आपके हालत के बारे में चिंतित हैं और कहा कि ध्यान रखना, हम फिर से मिलकर काम करेंगे. राहुल गांधी एक ऐसे शख्स हैं जो वैचारिक और राजनीतिक मतभेदों के बावजूद दोस्त की तरह जुड़े रहते हैं. बीजेपी में भी मेरे दोस्त हैं लेकिन जब मैं जेल में था तो खुश थे, यह मुगल काल की राजनीति है.’



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read