Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

विदेश में काम करने वाले पाकिस्तानी नागरिकों के धन-प्रेषण में गिरावट जारी

दूसरे देशों में काम करने वाले पाकिस्तानी नागरिकों की तरफ से स्वदेश भेजी जाने वाली रकम लगातार घटती जा रही है और दिसंबर में यह सिर्फ दो अरब डॉलर रह गई. यह 31 महीनों का सबसे निचला स्तर है. स्थानीय समाचारपत्र ‘द डॉन’ में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी केंद्रीय बैंक एसबीपी ने कहा है कि विदेशों से पाकिस्तान भेजी गई राशि दिसंबर 2022 में 2.04 अरब डॉलर रही है जो एक साल पहले की समान अवधि के 2.52 अरब डॉलर की तुलना में 19 प्रतिशत है. विदेश से आने वाले धन की मात्रा नवंबर 2022 में 2.10 अरब डॉलर रही. इस तरह नवंबर की तुलना में दिसंबर में यह राशि तीन प्रतिशत घट गई.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital