Bharat Express

हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा में चौंकाने वाला सीन, 5 साल का बच्चा नंगे बदन पैदल चल रहा

हरियाणा में शुक्रवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में चौंकाने वाला सीन दिखा। एक तरफ जहां राहुल गांधी टी शर्ट में चल रहे थे तो उनके साथ 5 साल का बच्चा नंगे बदन पैदल चल रहा था। यह बच्चा अभिमन्यु रोहतक का रहने वाला है। वह चंद्रशेखर आजाद के किरदार में राहुल गांधी के साथ चला। अभिमन्यु के पिता एडवोकेट सुनील शर्मा ने कहा कि उनका बेटे को ठंड कम लगती है। इस वजह से वह अक्सर सर्दियों में भी चंद्रशेखर आजाद के रोल प्ले करता है।

    Tags:

Also Read