Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मेक्सिको के गुआनाजुआतो में पुलिस थाने पर गोलीबारी, क्रॉस फायरिंग में कई नागरिकों की मौत

मेक्सिको के गुआनाजुआतो से गोलीबारी की घटना सामने आई है. गुआनाजुआतो के एक पुलिस थाने में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं. जिसके जवाब में पुलिस को भी जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी. पुलिस की जवाबी फायरिंग में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है. पुलिस ने बताया कि बंदूकधारियों की फायरिंग के बाद उन्हें भी गोलियां चलानी पड़ी, जिसमें कई हमलावर मारे गए हैं. हालांकि कितने हमलावरों की मौत हुई है. इसकी संख्या अभी साफ नहीं है.

उन्होंने सेलाया शहर के पुलिस प्रमुख जेसुस रिवेरा ने बताया कि ये हमला शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक कस्बे में रविवार को हुआ. इस घटना में तीन पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं, लेकिन उनकी चोटें जानलेवा नहीं हैं. उनकी हालत फिलहाल स्थिर है. बता दें कि गुआनाजुआतो मैक्सिको के 32 राज्यों में सबसे हिंसक क्षेत्र माना जाता है. यहां ड्रग्स का कारोबार धड़ल्ले से चलता है, इसलिए आए दिन हत्याओं और हमले की खबरें सामने आती रहती हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital