Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

ब्राजील के राष्ट्रपति बोल्सोनारो के विदेश जाने की अटकलें

ब्राजील के राष्ट्रपति बोल्सोनारो के विदेश जाने की अटकलें – ब्राजील के उपराष्ट्रपति जनरल हेमिल्टन मुराओ ने कहा है कि वह कार्यवाहक राष्ट्रपति बन गए हैं. मुराओ की इस घोषणा से संकेत मिलता है कि राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो देश से चले गए गए हैं. एक आधिकारिक दस्तावेज के अनुसार, बोल्सोनारो शायद अमेरिका के फ्लोरिडा शहर गए हैं. ब्राजील के निर्वाचित राष्ट्रपति लुइज एनेसियो लूला डि सिल्वा रविवार को शपथ लेंगे. उपराष्ट्रपति मुराओ के प्रेस कार्यालय की ओर से पुष्टि की गई है कि वह कार्यवाहक राष्ट्रपति बन गए हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि बोल्सोनारो ब्राजील की परंपरा तोड़कर नए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital