Bharat Express DD Free Dish

9 राज्यो में हिंदुओं को अल्पसंख्यक का दर्जा दिए जाने की मांग का मामला, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली

देश के 9 राज्यो में हिंदुओं को अल्पसंख्यक का दर्जा दिए जाने की मांग का मामला। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 21 मार्च तक टली। सुप्रीम कोर्ट ने राज्यो को अपने जवाब दाखिल करने को कहा। अभी तक 24 राज्यों ने अपने जवाब दाखिल किए है। कोर्ट ने कहा कि जिन 6 राज्यों ने अपना जवाब नही दिया है। उन्हें जवाब दाखिल करने का आखिरी मौका दिया जा रहा है। अगर फिर भी वो जवाब दाखिल नहीं करते तो ये मान लिया जाएगा कि उनके पास कहने के लिए कुछ नहीं है।



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read