Bharat Express DD Free Dish

Goa: जिला अदालत के एविडेंस रूम में घुसा चोर, सबूत के तौर पर जब्त नकदी को लेकर हुआ फरार

गोवा की राजधानी पणजी में एक चोर जिला एवं सत्र अदालत की इमारत के साक्ष्य कक्ष में कथित तौर पर घुस गया और विभिन्न मामलों में सबूत के तौर पर जब्त की गई नकदी लेकर फरार हो गया. पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि यह घटना मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात को पुर्तगाली काल की इमारत में स्थित अदालत में हुई. इमारत के प्रवेश द्वार की तरफ एक सुरक्षा कर्मी तैनात था. मामले की जांच की वजह से परिसर में स्थित तीन जिला अदालतों का कामकाज बुधवार को प्रभावित हुआ. न्यायाधीशों ने बुधवार को सूचीबद्ध मामलों को आगे की तारीख दी है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि चोर इमारत के पीछे की ओर की एक खिड़की तोड़कर परिसर में दाखिल हुआ.

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read